चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, औपनिंग सेरेमनी में किया भारतीयों का अपमान

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, औपनिंग सेरेमनी में किया भारतीयों का अपमान

Champions Trophy Controversy: 19फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। तो वहीं, सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी। लेकिन इसी बीच, इस टूर्नामेंट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की मानें तो कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय झंडा नहीं लगाया गया है।

इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी देशों के झंडे स्टेडियम में लगाए गए हैं। लेकिन सिर्फ भारतीय झंडा नहीं लगाया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से एक और नया विवाद शुरु हो गया है। कई फैंस ने पाकिस्तान की इस हरकत पर हैरानी जताई है।

क्यों गायब हुआ भारतीय झंडा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कराची के नेशनल स्टेडियम में ICC चैंपियंस ट्रॉफी ने भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाए गए हैं। लेकिन भारतीय झंडा नहीं लगाया गया है। अभी तक इसके पीछे का कारण भी सामने नहीं आया है। इस मामले में फैंस का कहना है कि टीम इंडिया अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी। इसी वजह से भारतीय झंडा नहीं लगाया गया है। फिलहाल, वायरल हो रहे इस वीडियो पर पीसीबी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच एक समझौता हुआ। इस समझौता के तहत टीम इंडिया अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी आने वाले समय में भारत की मेजबानी वाले आईसीसी इवेंट्स में अपने मैच नहीं खेलेगी। बता दें, कराची स्टेडियम में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड टीमों के मैच होने हैं।

Leave a comment