
Champions Trophy 2025: आज 19 फरवरी से पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी शुरु होने वाली है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा चुके है। इस दौरान स्टेडियम में टूर्नामेंट में शामिल सभी देशों के झंडे लगाए गए। लेकिन सिर्फ भारतीय झंडा नहीं लगाया गया। इस बीच एक शख्स ने पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी से बात करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में भारत का झंडा लगाने नहीं देंगे। ये शख्स पेशे से वकील बताया जा रहा है।
बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी शुरु होने से पहले पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने जनता के बीच आकर बातचीत की। उस दौरान उनकी मुलाकात एक वकील से हुई। जिसने भारतीय झंडे को लेकर कमेंट किया। इस मुद्दे पर बात करते हुए शख्स ने शोएब चौधरी से कहा कि हम अपनी जमीन पर भारतीय झंडा फहराने नहीं देगें।
क्यों नहीं लगाया गया भारतीय झंडा?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसकी वजह से चैंपियंस ट्रॉफी शुरु होने से पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का कारण बन गया। कराची के नेशनल स्टेडियम में ICC चैंपियंस ट्रॉफी ने भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाए गए हैं। लेकिन भारतीय झंडा नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान में भारतीय झंडे को स्टेडियम में जगह न देने से क्रिकेट फैंस ने नाराजगी जताई है।
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था। भारत ने सुरक्षा का हवाला देकर पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था। इसके बाद बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच एक समझौता हुआ। इस समझौता के तहत टीम इंडिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैच अब दुबई में खेलेगी। लेकिन टीम इंडिया के इस फैसले से पाकिस्तान खुश नहीं है। बता दें, कराची स्टेडियम में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड टीमों के मैच होने हैं।
Leave a comment