Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranchi ODI: रांची वनडे से पहले प्लेइंग 11 का पर्दाफाश! कप्तान KL राहुल ने पंत-गायकवाड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

Ranchi ODI: रांची वनडे से पहले प्लेइंग 11 का पर्दाफाश! कप्तान KL राहुल ने पंत-गायकवाड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

IND VS SA 1st ODI:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाना है, जहां केएल राहुल स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट के कारण राहुल को कमान सौंपी गई है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने प्लेइंग 11 को पूरी तरह से रिवील नहीं किया, लेकिन उन्होंने ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ पर खुलकर बात की। इसके साथ ही स्पिन के खिलाफ टीम की कमजोरी पर भी चिंता जताई। सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की वापसी से ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास बढ़ा है।

पंत-गायकवाड़ को लेकर बोले केएल राहुल

ऋषभ पंत को स्क्वॉड में वापस बुलाया गया है, लेकिन राहुल ने उनकी प्लेइंग 11 में जगह पर सस्पेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा 'ऋषभ टीम के साथ लंबे समय से हैं, सब जानते हैं कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं। वह बैटर के रूप में खेलने के लिए काफी अच्छे हैं, लेकिन अगर वह 11 में हैं, तो जाहिर है कि वह ग्लव्स लेंगे।' राहुल ने ट्रेनिंग सेशन में खुद विकेटकीपिंग की, जिससे संकेत मिलते हैं कि पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि फैसला कल होगा और परफॉर्मिंग खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। पंत की वापसी टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन के बाद हो रही है, लेकिन वनडे में उनकी भूमिका अभी अनिश्चित है।

इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है, और राहुल ने उनकी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा 'ऋतुराज गायकवाड़ एक फिनोमिनल प्लेयर हैं। हमारे वनडे टॉप 5-6 की डायनामिक्स ऐसी हैं कि यह बहुत सेटल्ड है। लेकिन उन्होंने जितने भी सीमित मौके मिले हैं, उनमें अच्छा किया है। इस सीरीज में उन्हें मौका देने के लिए उत्सुक हूं।' राहुल ने आगे कहा कि गायकवाड़ टॉप-क्लास प्लेयर हैं और उनके स्किल पर कोई सवाल नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे खिलाड़ी कभी-कभी मौके से चूक जाते हैं, लेकिन इस सीरीज में उन्हें चांस मिल सकता है। गायकवाड़ ने भारत कॉल-अप पर कहा कि नीले जर्सी में वापसी अच्छी लग रही है और वह टीम इंडिया के लिए फिर खेलने को उत्सुक हैं।

स्पिन क्राइसिस पर राहुल का जवाब

राहुल ने स्पिन के खिलाफ भारतीय बैटर्स की कमजोरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा 'पिछले कुछ सीजन्स में हम स्पिन अच्छी तरह नहीं खेल पाए हैं। मुझे नहीं पता कि पहले हम क्यों कर पाते थे और अब क्यों नहीं। मेरे पास कोई निश्चित जवाब नहीं है। हम बस देख सकते हैं कि व्यक्तिगत और बैटिंग ग्रुप के रूप में कैसे बेहतर हों।' उन्होंने कहा कि यह रातोंरात नहीं बदलेगा और सीनियर्स से सलाह लेंगे जो स्पिन अच्छा खेलते थे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक बेहतर तैयारी की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast