Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, इस बात के लिए कोर्ट ने दी राहत

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, इस बात के लिए कोर्ट ने दी राहत

Sharjeel Imam Get Bail: दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार यानी 9 मार्च को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने शरजील इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने और बीमार मां की देखरेख करने के लिए 10दिन की जमानत दी है।            

एडिशनल सेशन जज समीर वाजपेई ने शरजील इमाम को 20मार्च से 30मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। शरजील इमाम ने अदालत में अर्जी देकर 10दिनों की जमानत की मांग की थी। उनकी ओर से वकील ने दलीलें दी कि उनके सगे भाई की जल्द ही शादी होने वाली है। ऐसे में परिवार में उनकी मौजूदगी जरूरी है।

10 दिन की जमानत मिली

शरजील के वकील ने कहा उनकी मां की तबीयत काफी खराब है और उनकी देखभाल करने वाला कोई दूसरा नहीं है। इन परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने मानवीय आधार पर राहत देते हुए शरजील इमाम को 10दिनों की जमानत दी है।

कब हुआ था दिल्ली दंगा

बता दें कि दिल्ली के पूर्वोत्तर इलाकों में हिंसा उस समय हुई थी जब साल 2020 में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। हिंसा और आगजनी के दौरान 53 लोगों की जान गई थी। आक्रोशित लोगों ने केंद्र सरकार के फैसलों- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सीएए व एनआरसी के विरोध में सबसे लंबा चलने वाला धरना शाहीन बाग में जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने खड़ा किया था और यहीं दिल्ली दंगों की साजिश रची गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें