
Rohit Sharma Emotional After His Century: कटक वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शानदार पारी से सबको चौंका दिया। लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 90गेंदों में 119रन बनाकर शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 7छक्के और 12चौके लगाए, और उनका स्ट्राइक रेट 132से ज्यादा रहा। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 305रनों का लक्ष्य 45वें ओवर से पहले ही हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा हुए इमोशनल
शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा बीसीसीआई के वीडियो में नजर आए। इस दौरान वह थोड़े भावुक दिखाई दिए, और उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं, और मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। आज मैंने वही किया जो मुझे करना था। एक या दो इनिंग्स से मेरे दिमाग में कोई बदलाव नहीं आ सकता। मेरा हमेशा से यही लक्ष्य रहता है कि मैं अपनी शैली से खेलूं।"
रोहित ने आगे कहा, "जब भी मैं पिच पर जाता हूं, तो अपनी पूरी कोशिश करता हूं। कभी सफलता मिलती है, कभी नहीं। मेरे लिए यही अहम है कि मेरी सोच साफ हो और इसके अलावा कोई फर्क नहीं पड़ता।"
रोहित शर्मा पर उठ रहे थे सवाल
रोहित शर्मा पर पिछले कुछ समय से दबाव था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी फॉर्म काफी खराब रही थी। जनवरी में उन्होंने खराब प्रदर्शन के कारण खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेले। हालांकि, कटक में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली और आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका प्रदर्शन किस दिशा में जाता है।
रोहित शर्मा की यह पारी भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई है, खासकर जब टीम इंडिया को अपनी बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी है।
Leave a comment