CT 2025, IND vs BAN: रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ हासिल किया ये बड़ा मुकाम

CT 2025, IND vs BAN: रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ हासिल किया ये बड़ा मुकाम

CT 2025, IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश का सामना किया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। वहीं, विराट कोहली भी अब धोनी की बराबरी पर आ गए हैं।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने 2007में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उसी साल उन्होंने टी20वर्ल्ड कप खेला था। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025उनका 15वां लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट है। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने एमएस धोनी (14टूर्नामेंट) को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली भी अब 14टूर्नामेंट खेल चुके हैं, जिससे उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली है। इस सूची में युवराज सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने 14आईसीसी टूर्नामेंट खेले थे।

सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

15 – रोहित शर्मा

14 – विराट कोहली

14 – एमएस धोनी

14 – युवराज सिंह

12 – रवींद्र जडेजा

11 – सचिन तेंदुलकर

11 – हरभजन सिंह

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल, महेला जयवर्धने, शाहिद अफरीदी और शाकिब अल हसन के नाम है। इन सभी ने 16-16टूर्नामेंट खेले हैं।

रवींद्र जडेजा के वनडे करियर में बड़ा मुकाम

इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। यह उनका 200वां वनडे मैच था। वह भारत के लिए 200 वनडे खेलने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (463 वनडे) के नाम है, जबकि एमएस धोनी (350 वनडे) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Leave a comment