चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का खेलना तय? फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का खेलना तय? फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah Fitness Update: 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। ऐसे में भारतीय फैंस जसप्रीत बुमराह के ठीक होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब टूर्नामेंट शुरु होने से पहले बुमराह की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बता दें, तेज गेंदबाज बुमराह ने हाल ही में BCCI की मेडिकल टीम की देखरेख में अपनी पीठ की चोट की जांच कराई। उनकी जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह एक से दो दिन में फिजिकल एक्टिविटी जैसे जिम, लाइट गेंदबाजी जैसी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह पर टिकी सबकी नजरें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। जिसके लिए सभी टीमों को 11 फरवरी तक इस टूर्नामेंट के लिए अपनी फाइनल स्क्वॉड सबमिट करनी होगी। गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी 8 टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया है। वहीं, अभी भी BCCI के पास एक और मौका है। अब देखने वाली बात है कि क्या जसप्रीत बुमराह का नाम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल होता हैं या नहीं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर जसप्रीत बुमराह के ठीक होनी की थोड़ी-सी भी उम्मीद है तो BCCI इंतजार कर सकता है। इसलिए टीम उन्हें लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहती।

BGT सीरीज में चोटिल हुए थे बुमराह

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के आखिरी मैच में बुरी तरह चोटिल हुए थे। उनकी पीठ में चोट लगी थी। वह पीठ के खिंचाव के दर्द से परेशान थे। जिसकी वजह से वह सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी नहीं खेल पाए। इसके बाद से बुमराह ने अब तक भारतीय टीम के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।   

Leave a comment