Search KhabarFast

Press ESC to close

पहलगाम हमले पर विराट समेत खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, आज IPL में काली पट्टी बांधकर देंगे मौन श्रद्धांजलि

पहलगाम हमले पर विराट समेत खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, आज IPL में काली पट्टी बांधकर देंगे मौन श्रद्धांजलि

Virat Kohli On Pahalgam Terrorist Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 28 मासूम लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुखद घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी इस हमले को लेकर गुस्सा और दुख का माहौल है। आम लोग हों या बड़ी हस्तियां, सबने इस क्रूर हमले की निंदा की है।

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस घटना पर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला देखकर वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने अपने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।"

IPL मैच में मौन श्रद्धांजलि, खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे

इस हमले के बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच में खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर उतरेंगे। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

मैच के दौरान न तो कोई चीयरलीडर्स होंगी और न ही आतिशबाजी होगी। यह फैसला हमले के पीड़ितों के सम्मान में लिया गया है।

क्रिकेट जगत से उठी एकजुटता की आवाज़

विराट कोहली के अलावा अन्य क्रिकेटरों ने भी इस हमले पर दुख जताया है। शुभमन गिल ने कहा कि पहलगाम की घटना दिल को झकझोर देने वाली है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस घटना को बहुत परेशान करने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि वह पीड़ितों की हिम्मत और मजबूती के लिए प्रार्थना करते हैं।

आईपीएल में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने इस हमले को "अकल्पनीय क्रूरता" बताया। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि दोषियों की पहचान होनी चाहिए, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए और सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

IPL का मेगा ट्रेड! दिल्ली में फिर दिखेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव का नया ठिकाना LSG

IPL 2027:  IPL 2026 के खत्म होने के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल डील ने सभी को चौंका दिया है। इस डील के तहत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जबकि भारत के प्रमुख स्पिनरों में शामिल कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की वापसी; बुमराह भी टीम में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast