
Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अहम योगदान दिया। उन्होंने तीन मैचों में 60.33की औसत से 181रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन फॉर्म के कारण उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में भी शामिल किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के चयन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच बहस हो गई। खासकर श्रेयस अय्यर के चयन को लेकर दोनों की राय अलग थी। रिपोर्ट के अनुसार, चयन बैठक में विकेटकीपिंग स्लॉट को लेकर भी मतभेद सामने आए।
विकेटकीपिंग स्लॉट पर असहमति
अजीत अगरकर चाहते थे कि ऋषभ पंत भारत के पहले विकेटकीपर हों, जबकि गौतम गंभीर ने केएल राहुल को प्राथमिकता देने की बात कही। इसी नीति के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को सभी मैचों में मौका मिला, जबकि ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखने पर बहस
रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन बैठक में श्रेयस अय्यर को टीम में रखने को लेकर गंभीर और अगरकर के बीच तीखी चर्चा हुई। इसके अलावा, ऋषभ पंत को लेकर चयन समिति ने जो निर्णय लिया था, वह मैदान पर लागू नहीं हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।
चैम्पियंस ट्रॉफी में कौन होगा विकेटकीपर?
अजीत अगरकर ने जनवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए घोषित प्रोविजनल स्क्वॉड में कहा था कि ऋषभ पंत पहले विकेटकीपर होंगे। हालांकि, गौतम गंभीर की सोच इससे अलग रही। उन्होंने संकेत दिया कि केएल राहुल ही चैम्पियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत को मौके के लिए इंतजार करना होगा।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर
नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे
Leave a comment