Search KhabarFast

Press ESC to close

सर्जरी-ICU वाले ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन का शॉकिंग स्टेटमेंट, बोले - मैं बिल्कुल ठीक हूं, लेकिन वो पोस्ट...

सर्जरी-ICU वाले ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन का शॉकिंग स्टेटमेंट, बोले - मैं बिल्कुल ठीक हूं, लेकिन वो पोस्ट...

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सर्जरी और ICU का जिक्र किया था। लेकिन अब उन्होंने इस पोस्ट का स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका वह पोस्ट उनके लिए नहीं था। उन्होंने बताया कि उनकी पिछली "सर्जरी" वाली पोस्ट को गलत समझा गया है।

मैसी के लिए था अमिताभ बच्चन का पोस्ट

अमिताभ बच्चन अब ने एक और ब्लॉग पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिछले पोस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि उस पोस्ट को गलत समझा गया है। उन्होंने लाफ तौर पर कहा कि उनके शब्द मात्र अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप 2026 में हुई हालिया हार का जिक्र थे। इतना ही नहीं, दिग्गज अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को अपनी अच्छी सेहत का आश्वासन भी दिया। बिग बी ने लिखा ‘मैं ठीक हूं... पोस्ट को गलत समझा गया... मैं एक उदाहरण दे रहा था... कि सर्जरी या आईसीयू की स्थिति के बाद, सबसे मुश्किल समय वह होता है जब आप घर आते हैं... और अपनी क्षतिग्रस्त स्थिति से निपटना पड़ता है... इसलिए जब कोई चैंपियन हारता है, तो सबसे मुश्किल समय उसके बाद खुद से निपटना होता है... अर्जेंटीना की हार और मेस्सी के चैंपियन के रूप में हारने का जिक्र... लोगों ने इसे मेरे बारे में समझ लिया है।‘

उन्होंने आगे बताया कि कैसे शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा ‘हर चैंपियन को यह पता होना चाहिए कि समय आने पर दूसरा चैंपियन आएगा!! किसी चैंपियन के लिए यह स्वीकार करना कठिन होता है कि किसी और ने उसकी जगह ले ली है... लेकिन यही जीवन है, यह हमेशा मौजूद रहेगा।‘ यानी अमिताभ बच्चन ने सर्जरी के बाद मानव शरीर के ठीक होने और अर्जेंटीना के उदय के बीच तुलना की।

उन्होंने आखिर में कहा ‘शरीर अद्भुत है, यह खुद को ढाल लेता है, यह काम करता है, लेकिन शायद पहले की तरह नहीं... हारे हुए चैंपियन को भी ऐसी ही भावनाओं का सामना करना पड़ता है... लेकिन... मजबूत लोग इससे लड़ते हैं... शरीर पर काम करने से परिणाम मिलते हैं, शायद पहले जैसे नहीं, लेकिन परिणाम जरूर मिलते हैं... चैंपियन अपनी गिरी हुई स्थिति से उठ सकता है, फिर से चैंपियन बनने के लिए संघर्ष कर सकता है।‘

Also read: ‘घर वापसी का यह समय...’, अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता; अस्पताल-सर्जरी का किया जिक्र

क्या था अमिताभ बच्चन का सर्जरी-ICU वाला पोस्ट?

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने 21 जुलाई को एक नया ब्लॉग पोस्ट किया, जिसका टाइटल था 'दिन 6726।' इस पोस्ट में बिग बी ने अस्पताल में भर्ती होने के अपने अनुभव, सर्जरी के बाद ICU में रहने का अपना अनुभव, घर लौटने की खुशी औप चुनौतियों का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा ‘...अस्पताल में सर्जरी और ICU में, कुशल डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की देखरेख में... छुट्टी... और घर वापसी...।’ उन्होंने छुट्टी के बाद की अवधि को शारीरिक और भावनात्मक रूप से ठीक होने की प्रक्रिया का सबसे कठिन चरण बताया। बच्चन साहब ने लिखा ‘घर वापसी का यह समय सबसे कठिन दौर है... शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप से...।’

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा ‘आप एक सम्मानित चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है... यह आपके जीवन का सबसे कठिन दौर होता है...।’ विपत्ति के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया पर विचार करते हुए, अभिनेता ने आगे कहा ‘...कुछ बहादुरी से इसका सामना करते हैं... कुछ हार मान लेते हैं... जो संघर्ष करते हैं और साहसी होते हैं वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं... जो ऐसा नहीं करते, वे हार मानकर अतीत की महिमा में जीते हैं... यह चुनाव हर कोई व्यक्तिगत रूप से करता है...।’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast