Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा का दायरा बढ़ा; 31 जुलाई तक करें पंजीकरण

Haryana news : हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा का दायरा बढ़ा; 31 जुलाई तक करें पंजीकरण

Haryana news : हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के दायरे का विस्तार करते हुए चार अतिरिक्त श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पुन खोल दिया है, ताकि उन्हें भी राज्य की सेवा सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सके।              

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नई अधिसूचित श्रेणियों के पात्र कर्मचारी www.secureemployees.csharyana.gov.in पोर्टल पर 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनके सर्विस रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा, जिसके उपरांत हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 के प्रावधानों के तहत उनके नामों पर विचार किया जाएगा।

पंजीकरण प्रक्रिया में शामिल की गई नई श्रेणियों में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कंप्यूटर फैकल्टी एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विभाग (हारट्रॉन को छोड़कर) के माध्यम से कार्यरत अनुबंध कर्मचारी तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी शामिल हैं। ये श्रेणियां पूर्व में चलाए गए पंजीकरण अभियान में शामिल नहीं थीं।

आवेदनों के समयबद्ध निपटान के लिए सरकार ने तीन-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया निर्धारित की है। इसके अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 31 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को 7 अगस्त तक सर्विस रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा करना होगा। अंतिम जांच एवं अनुमोदन संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा 15 अगस्त तक किया जाएगा।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक,  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष और सभी उपायुक्तों को पत्र भेजा गया है। साथ ही, उन्हें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी केवल प्रक्रियागत विलंब के कारण अधिनियम के लाभ से वंचित न रह जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिजली निजीकरण पर दुष्यंत चौटाला का सरकार पर हमला, 25 साल के ठेके पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह में निजी हाथों में बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के मामले में शासन को पूरी तरह से संशय के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बिजली प्राधिकरण की ओर से निजी कंपनी को आगामी 25 साल के लिए गुरुग्राम व नूंह दोनों जिलों में बिजली वितरण के लिए ठेके दिए गए। उन्होंने कहा कि यह मामला उस समय और अधिक संवेदनशील तब हो जाता है जब निजी कंपनी की वित्तीय हालत ऑन रिकॉर्ड सही नहीं बताई जा रही।

Haryana News: IIT गुवाहाटी में गूंजेंगे हरियाणवी गीत, गजेंद्र फौगाट रचेंगे इतिहास!

Haryana News: हरियाणवी लोकसंगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार गजेंद्र फौगाट 24 और 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी, असम में आयोजित होने वाले हरियाणा डे फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के परिसर में हरियाणवी गीतों की गूंज सुनाई देना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Uttrakhand News: खिलाड़ियों को मुफ्त बस सफर, दिव्यांग छात्रों को राहत; धामी कैबिनेट के फैसलों पर महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

Uttrakhand News:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए 26 निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने इन फैसलों को युवाओं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast