अप्रैल में इस दिन से शुरू हो रहा पंचक, जानें किन चीजों की होती है मनाही

अप्रैल में इस दिन से शुरू हो रहा पंचक, जानें किन चीजों की होती है मनाही

April Panchak2024: हिंदू धर्म में जैसे होलाष्टक में कोई शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं वैसे ही पंचक लगने के दौरान भी कोई शुभ और मांगलिक काम नहीं होते हैं। ये पंचक हर महीने में एक बार आता है और हर महीने के पांच दिनों को ही पंचक कहते हैं। ऐसा कहते हैं कि पंचक में व्यक्तियों को खास नियमों का ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं करने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदू पंचाग के मुताबिक, अप्रैल के महीने में पंचक 5 अप्रैल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से शुरू हो रहा है और इसका समापन 9 अप्रैल को सुबह 7 बचकर 32 मिनट पर हो रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि जब चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद, धनिष्ठा, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करता है, तो पंचक शुरू हो जाता है। इस समय को अशुभ मुहूर्त में गिना जाता है।

इन चीजों की होती है मनाही

पंचक लगने पर गृह निर्माण, लकड़ी खरीदना, दक्षिण दिशा की तरफ की यात्रा, शव जलाना, अंतिम संस्कार करना, शय्या का निर्माण,विवाह, गृह प्रवेश जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। इसके अलावा पंचक लगने पर चारपाई भी नहीं बनवानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है और कई प्रकार की समस्याएं घेर सकती हैं। पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा शुरू करने की भी मनाही होती है। शास्त्रों के मुताबिक दक्षिण दिशा यम दिशा होती है और पंचक के दौरान इस दिशा में यात्रा शुरू करने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

क्यों नहीं होते शुभ कार्य

ये भी कहते हैं कि पंचक के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले पांच कूश जलाना चाहिए और इसके बाद ही अंतिम संस्कार करना चाहिए। मान्यता अनुसार, पंचक के दौरान वर्जित कार्यों को करने से व्यक्ति को धन की हानि का सामना करना पड़ता है और साथ ही गृह क्लेश की समस्या भी होने लगती है। यही वजह है पंचक की अवधि के दौरान इन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

Leave a comment