नई दिल्ली :अहमदाबाद में सबसे पॉश नवरंगपुरा इलाके में एक कोरोना स्पेशल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लग गई. आग वीरवार रात करीब 3 बजे लगी. आग इस कदर लगी कि आग में आठ कोरोना मरीजों की झुलस कर मौत हो गई. साथ ही आरोप लगे है कि, हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे. ...
नई दिल्ली : चीन के वुहान शहर से फैली खतरनाक जानलेवा महामारी कोरोनानायरस अब पूरी दुनिया पर अपना कहर बरपा रहा है. भारत में भी ये महामारी अपना असर दिखा रही है. वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसने दुनिया को फिर से डरा दिया है. खबर ये है कि, चीन में अब एक और खतरनाक वायरस फैल रहा है. इस वायरस ने अब तक सात लोगों की जान ले ली है और 60 से अधिक लोग इस बीमारी से पीडित है. ...
देश के 70 सालों के राजनीतिक इतिहास में ऐसे कई प्रधानमंत्री रहे है, जो जीते जी अयोध्या तो गए पर कभी राम लला के दर्शन नहीं कर पाए है. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय इतिहास के ऐसे प्रधानमंत्री बन गए जो अयोध्या गए भी और राम मंदिर की आधारशिला भी रखी. इससे पहले देश के जितने भी प्रधानमंत्री हुए वह अयोध्या गए जरूर लेकिन, ना वो राम मंदिर की नींव रख सके और ना ही राम लला के दर्शन कर सके. आज इन्हीं प्रधानमंत्रियों के बारे में हम आपको बता रहे है. ...
सुनों मेरी कहानी, मेरी जुबानी, न्यायालय ने दिया न्याय, कई तारीख और सुनवाई के बाद मिला हक, हजारों साल पुराना है इतिहास. दरअसल, आज लगभग 500 साल के बाद अब राम मंदिर भूमि पूजन का इंतजार खत्म हो गया है. जिस कहानी में कई युगों का इतिहास छुपा है. जिस कहानी में कई राजाओं से लेकर मुनियों और मुगलों से लेकर राजनेताओं का इतिहास है.. आइए जानते है अयोध्या का पूरा इतिहास. ...
बुधवार 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया. देश के प्रधान सेवक ने रामजन्म भूमिपूजन कर 135 करोड़ देशवासियों को गौरव का क्षण दिया. अब राम भक्ति में राम नाम पर सियासत ने डूबकी लगा दी है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राम नाम की जगह खुद को बड़ा दिखाया है. राम नाम के नाम पर सियासत खेलने वालों बताओ कितनी रामचरित मानस सीखी है. वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी राम को अपना मानती है, जबकि राम सबके है. इन आरोपों के बीच यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी को दो टूक कही कि- जब राम सबके है, तो आपको पहले सद्बुद्धि क्यों नहीं आई. ...
अयोध्या में रामजन्म भूमिपूजन संपन्न हो गया है. यह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा. जिसको इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. इस मौके पर RSSप्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण को याद किया है. कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि आज आनंद का क्षण है, एक संकल्प लिया था. तब के संघ प्रमुख देवव्रत ने कहा था कि 20-30 साल काम करना होगा, तब ये काम करना होगा. आज 30वें साल की शुरुआत में काम शुरू हुआ है. हम सभी इस इतिहास के गवाह बने है. ...
अयोध्या में इतिहास रचने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की तरह कोई नीतिवान शासक नहीं हुआ. आज इतिहास खुद को ही दोहरा रहा है. वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई है. बुधवार को अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी ने अपने संबोदन में कहा कि मंदिर बनने के बाद पूरे क्षेत्र का विकास होगा. यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को आस्था और प्रेरणा का संकल्प देता रहेगा. राम के आदर्शों की कलयुग में रक्षा की जिम्मेदारी हनुमान जी की ही है. पीएम ने कहा कि अस्तित्व मिटाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे है. ...
अयोध्या में रामजन्म भूमिपूजन संपन्न हो गया. भूमिपूजन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन किया. सीएम ने कहा कि आज 5 सदियों का इंतजार खत्म हो गया है. राम मंदिर का निर्माण लोकतांत्रिक तरीके से ही किया जा रहा है. आज 135 करोड़ देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है. पूरा देश इस दिन का उत्सव मना रहा है. हम पिछले तीन साल से दुनिया को अयोध्या की दिपावली दिखा रहे थे. ...
अयोध्या में रामजन्म भूमिपूजन संपन्न हो गया. इसी के साथ सदियों का इतजार भी खत्म हो गया है. वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है. पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा की, जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए. भूमि पूजन के दौरान मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कुछ मेहमान शामिल रहे. ...
आज पूरे देश के लिए बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन है. आज अयोध्या में रामलला का भूमिपूजन थोड़ी देर में होने वाला है. पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंचकर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूजा अर्चना कर रहे है. बता दे कि पीएम देश के पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने रामलाल के दर्शन किए. हालांकि, नरेंद्र मोदी से पहले इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए अयोध्या का दौरा किया था, लेकिन उन्होंने रामजन्मभूमि से दूरी बनाए रखी थी. भगवान श्री रामलला का दर्शन करने से महज इसीलिए महरूम रह गए थे, क्योंकि उस समय मामला अदालत में चल रहा था. ...