Search KhabarFast

Press ESC to close

Surya Grahan 2026: अगस्त में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय और धार्मिक मान्यता

Surya Grahan 2026: अगस्त में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय और धार्मिक मान्यता

Surya Grahan 2026: साल 2026 में होने वाली खगोलीय घटनाओं में सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया जाता है। इस दौरान कई लोग पूजा-पाठ, खानपान और दैनिक कार्यों को लेकर विशेष नियमों का पालन करते हैं। इसलिए लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि साल का अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्या इसका प्रभाव भारत में दिखाई देगा।

12 अगस्त का धार्मिक महत्व

दरअसल, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। अब लोगों की नजर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण पर है। जानकारी के मुताबिक साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। इसी दिन हरियाली अमावस्या भी पड़ रही है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण काफी लंबी अवधि तक रहने वाला माना जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ग्रहण के दौरान बरते सावधानियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की परंपरा है। माना जाता है कि सूतक काल में किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। जैसे शादी, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य इस समय टाल दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए और बाहरी पूजा-पाठ से बचना चाहिए।

ग्रहण के समय करें ये काम

धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के समय मन ही मन गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या सूर्य मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी अच्छा माना जाता है। इसके बाद घर और मंदिर की सफाई कर भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है।

ग्रहण के बाद कैसे करें पूजा?

ग्रहण के बाद देसी घी का दीपक जलाकर भगवान सूर्य की पूजा करने की भी परंपरा है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना पुण्यदायी माना जाता है। कई लोग ग्रहण के बाद ताजे फूल चढ़ाकर और प्रसाद बांटकर भगवान का आशीर्वाद भी लेते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय सकारात्मक सोच बनाए रखना और किसी से विवाद न करना भी अच्छा माना जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: सोमवार को मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Horoscope Tomorrow 20 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 20 अप्रैल सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Horoscope Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे

Horoscope Today Tomorrow 19 April 2026, Kal Ka Rashifal: 19 अप्रैल 2026 का राशिफल,  राशिफल का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है। कुंडली में राशियों और उनके सितारों पर ही हमारा आने वाला कल और बीता हुआ कल निर्भर करता है। अगर आप अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानना चाहते हैं तो 19 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ना होगा। जिसके बाद ही आप अपने किस्मत के सितारे के बारे में जान सकेंगे. बता दें कि हम आपको राशिफल के माध्यम से 12 राशियों रोजगार, नौकरी, सुख-दुख, घर मानसिक तनाव और इनकम के बारे में भी बताएंगे। बुधवार के दिन ग्रह नक्षत्र के कारण इन पांच राशियों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। इन राशियों के जातकों के जीवन में काफी वृद्धि होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं; रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान

Akshaya Tritiya Timing: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को 'अक्षय' अर्थात कभी न घटने वाला कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर किए गए शुभ कार्य, दान, पूजा और निवेश सदैव फल देते हैं और बढ़ते रहते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें