Search KhabarFast

Press ESC to close

Milk Rate Hike: महंगाई के मोर्चे पर लगा बड़ा झटका, इस राज्य में 8 रुपए महंगा हुआ दूध

Milk Rate Hike: महंगाई के मोर्चे पर लगा बड़ा झटका, इस राज्य में 8 रुपए महंगा हुआ दूध

Milk Rate Hike: महंगाई के मोर्च पर आम आदमी को एक फिर बड़ा झटका लगा है। अब लोगों को दूध के लिए जेब ढिली करनी होगी। कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने प्रति लीटर दूध के दाम में 8 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। यह कीमत नंदिनी मिल्क के लिए बढ़ाया गया है।

कर्नाटक के मंत्री बायरे गौड़ा ने कहा कि किसानों के सामने आए चुनौती को देखते हुए विधान परिषद में सभी दलों के सदस्यों ने उनकी मदद के लिए निर्णय लेने की मांग की थी। दूध उत्पादक खुद विरोध करने सड़क पर आए थे और सहकारी समितियों ने भी कीमत बढ़ाने का आग्रह किया था।    

10 रुपए बढ़ाने की मांग हुई थी  

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुद्दे पर दो-तीन बार चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि जब किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब उनकी सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री और सहकारिता मंत्री से मुलाकात की थी। उस वक्त 10 रुपए प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ाने की मांग की गई थी।

अब कितने रुपए लीटर मिलेगा दूध                          

बायरे गौड़ ने बताया कि अभी कर्नाटक में किसानों को लगभग 35 रुपए प्रति लीटर दूध मिलते हैं और इसके अलावा सरकार की तरफ से 5 रुपए प्रति लीटर का प्रोत्साहन दिया जाता है। अब किसानों को मिलने वाली कीमत 35 रुपए से बढ़कर 42 रुपए प्रति लीटर होगी। साथ ही सरकार की तरफ से 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सरकारी प्रोत्साहन मिलाकर किसानों को कुल 47 रुपए प्रति लीटर मिलेंगे। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। 
 

Also read: फैसला होने तक नहीं गिरेगी रेस कोर्स मस्जिद, केंद्र का हाईकोर्ट में आश्वासन; नमाज पर राहत नहीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारों से पहले एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, फूड सेफ्टी विभाग कार्रवाई कर पकड़ी 948.9 लीटर मिलावटी घी

Food Safety Department: दिल्ली सरकार ने त्योहारों के मौसम में खाने की चीज़ों में मिलावट के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत तीन जगहों पर छापेमारी के दौरान 948.9 लीटर घी ज़ब्त किया है। बुधवार को भोगल मार्केट, नजफगढ़ मार्केट और शिव विहार में छापेमारी की गई। अधिकारियों ने भोगल से 389.9 लीटर, नजफगढ़ से 338 लीटर और शिव विहार से 221 लीटर घी ज़ब्त किया, जहाँ टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन किया। भोगल और नजफगढ़ से घी के पंद्रह सैंपल इकट्ठा किए गए और लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजना फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस करने और मिलावट में शामिल लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई में तेज़ी लाने के लिए उसके स्टाफ की संख्या बढ़ाने की है। ज़रूरत पड़ने पर दूसरे डिपार्टमेंट के लोगों को भी लगाया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो का होने जा रहा विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा;मजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 4 ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन

Delhi Metero:दिल्ली-NCR में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में मजेंटा लाइन पर चार ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन जुड़ने से यात्रियों को कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। इससे अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच बदलकर

नेहा बोरा ने चौथी बार पीस बॉन्ड भरन से किया मना, SEM कोर्ट में 20 नवंबर को होगी अगली पेश

Neha Bora Case: AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने शांति बनाए रखने के लिए पीस बॉन्ड भरने से एक बार फिर मना कर दिया है। इसके बाद SEM कोर्ट ने उन्हें 20 नवंबर को हाजिर होने को कहा है। नेहा बोरा का तर्क है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना कोई अपराध नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast