
IND vs SA 2NDTest: गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर बड़ी जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रनों के बड़े अंतर से मात दी है। दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 140 रनों पर ही सिमट गई। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करके सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। साथ ही पिछले 12 महीने में दूसरी घरेलू सीरीज में टीम इंडिया की हार हुई है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में मेहमान टीम ने 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका ने 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। वहीं, टीम इंडिया ने पहली पारी में केवल 201 रन ही बना सकी। जिसके बाद दूसरी पारी में विशाल लक्ष्य को देखकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और दूसरी पारी महज 140 रनों पर सिमट गई। दोनों ही पारियों में भारतीय टीम दबाव में दिखी। बल्लेबाजों ने मेहमान टीम की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में 9 विकेट झटके।
साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद जीती सीरीज
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत उसके ही घर में 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। साल 2000 में हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को व्हाइटवॉश किया था। उस समय अफ्रीकी टीम ने पहले टीम इंडिया को मुंबई में 4 विकेट से मात दी थी। वहीं दूसरा मुकाबला बेंगलुरू में खेला गया, इस मुकाबले में मेहमान टीम ने भारतीय टीम ने एक पारी और 71 रन से मात दी।
Leave a comment