Search KhabarFast

Press ESC to close

कुमार सानू और कुनिका का रिश्ता क्यों बिखरा? 30 साल बाद एक्ट्रेस ने बताई पूरी कहानी

कुमार सानू और कुनिका का रिश्ता क्यों बिखरा? 30 साल बाद एक्ट्रेस ने बताई पूरी कहानी

Kumar Sanu And Kunaka Sadanand: बिग बॉस 19से बाहर आने के बाद कुनिका सदानंद ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। कुनिका ने 30साल की चुप्पी तोड़ते हुए अपने और मशहूर गायक कुमार सानू के बीच हुए गुप्त लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। कुनिका ने कहा 'अब मैं बहुत हल्की महसूस कर रही हूं।' लेकिन यह खुलासा सिर्फ उनकी कहानी ही नहीं, बल्कि कुमार शानू की पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य की प्रतिक्रिया के साथ एक नया विवाद भी खड़ा कर गया है। 

कुनिका कुमार सानू का रिश्ता

90के दशक में कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक आवाजों में से एक थे। उनकी गूंजती आवाज ने लाखों दिलों को छुआ था। इसी दौर में कुनिका, जो 'गुनाहों का देवता' और 'जॉली' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना रही थीं, उनकी जिंदगी में आईं। कुनिका ने बिग बॉस में बताया कि कुमार सानू उस समय अपनी पहली शादी से अलग हो चुके थे, लेकिन पूरी तरह तलाक नहीं लिया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता लिव-इन का रूप ले लिया। कुनिका ने स्पष्ट किया कि वह खुद उस वक्त अविवाहित थीं और रिश्ता उनके लिए 'उस समय के हिसाब से सही' लगता था। यह साथ करीब तीन साल चला, लेकिन समाज की नजरों से हमेशा छुपा रहा। कुनिका ने इसे एक 'सीक्रेट चैप्टर' बताया, जो उनकी जिंदगी का वह हिस्सा था जहां उन्होंने प्यार को महत्व दिया, लेकिन परिवारिक दबावों को नजरअंदाज नहीं किया। 

रिश्ते का अंत इतना आसान नहीं था जितना लगता है। कुनिका के अनुसार, कुमार सानू ने एक अन्य महिला के साथ अफेयर शुरू कर लिया और जब कुनिका ने इसकी भनक लगी, तो सानू ने खुद ही धोखे को स्वीकार कर लिया। कुनिका ने बिग बॉस में भावुक होकर कहा 'मैंने फैसला किया कि अब काफी हो गया।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने 30साल तक इस दर्द को दबाए रखा, क्योंकि समाज में ऐसी कहानियों को जज करने की पुरानी आदत है। लेकिन अब, बिग बॉस के मंच पर यह सब साझा करने से उन्हें लग रहा है जैसे एक भारी बोझ उतर गया हो। उन्होंने बिग बॉस के घर से बाहर आकर कहा 'मेरा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था, बस अपनी सीमाओं के बारे में बताना था।'

कुमार सानू की पत्नी का रिएक्शन

कुनिका का खुलासा सुनते ही कुमार सानू की पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य ने भी चुप्पी तोड़ी। रीता, जिन्होंने 1980 में सानू से शादी की। और 1994 में तलाक ले लिया। उन्होंने कुनिका के दावों पर सवाल उठाए। रीता का कहना है कि जब सानू कुनिका के साथ रह रहे थे, तब वह खुद उनके बच्चे के साथ गर्भवती थीं। रीता ने तंज कसते हुए कहा 'मैंने कितना दर्द सहा, यह कोई नहीं जानता। कुनिका अब 30 साल के दर्द की बात कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का 26 साल का बेटा है—यह टाइमलाइन कैसे मैच करती है?' उनके अनुसार, सानू का अफेयर उनके वैवाहिक जीवन को तोड़ने का कारण बना और कुनिका का अब इसे 'पीड़ित' बनकर पेश करना सही नहीं। रीता ने तीन बच्चों की मां होने के नाते अपनी पीड़ा पर जोर दिया, जो आज भी शानू से जुड़ी हुई है। यह प्रतिक्रिया न सिर्फ पुराने घावों को हरा कर रही है, बल्कि पूरे मामले को एक नया मोड़ दे रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कुणाल कामरा के शो को लेकर बजरंग दल का अल्टीमेटम, हिंदू विरोधी कंटेंट पर जताई आपत्ति

Kunal Kamra: बजरंग दल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद में होने वाले शो को बाधित करने की धमकी दी है। दल का आरोप है कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके बाद, हैदराबाद के टीजीआरटीसी कला भवन में रविवार को होने वाले उनके शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शो को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast