Search KhabarFast

Press ESC to close

कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर कपिल शर्मा का बड़ा बयान, बोले- बड़ी ओपनिंग मिली

कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर कपिल शर्मा का बड़ा बयान, बोले- बड़ी ओपनिंग मिली

Kapil Sharma Canada Cafe: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपनी कुछ बातें शेयर की। इस मौके पर उन्होंने कनाडा में कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर खुलकर बात की। फायरिंग की घटना के बाद कैसे उनका बिजनेस बढ़ गया, इस बात का भी जिक्र किया।  

कपिल शर्मा ने कैफे पर हुए हमले को लेकर किए गए सवाल

कपिल शर्मा ने जुलाई महीने में कैप्स कैफे कनाडा में शुरू की थी। अचानक 10 जुलाई को अनजान लोगों ने उनके कैफे पर फायरिंग की। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले हुए। इन घटनाओं में कोई भी घायल नहीं हुआ। इन्हीं हमलों के बारे में कपिल से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सवाल किया गया। कपिल ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वहां के रूल्स और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की पावर नहीं है, लेकिन जब हमारा केस हुआ, तो  फेडरल गवर्नमेंट के पास ये मामला गया। कनाडाई पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई।

कपिल ने आगे कहा कि असल में हर फायरिंग की घटना के बाद हमें कैफे में एक बड़ी ओपनिंग मिलती थी। इसलिए अगर भगवान मेरे साथ हैं तो सब ठीक है। कॉमेडियन ने बताया कि इन हमलों के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया।

मैं भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं- कपिल

फिल्म के इवेंट के दौरान कपिल शर्मा ने आगे कहा कि भगवान जो भी करते हैं, हमें उसके पीछे की कहानी नहीं पता चलती है। मुझे कनाडा से बहुत से लोगों के कॉल आए जिन्होंने मुझे बताया कि पहले भी बहुत कुछ हो रहा था। लेकिन मेरे कैफे में फायरिंग के बाद ये एक खबर बन गई। अब वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मैंने तो मुंबई या हमारे देश में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BB 20: बिग बॉस के घर में नया ड्रामा...स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी की एंट्री से आया ट्विस्ट, लव संग नजदीकियों पर हुई तीखी बहस

ScoutOP-Kashvi Hiranandani: बिग बॉस में प्यार, तकरार का मेलजोल कोई बड़ी बात नहीं है। शो के हर सीजन में किसी-न-किसी कंटेस्टेंट्स की केमिस्ट्री, उनकी दोस्ती छा जाती है। जिससे उनके निजी जिंदगी पर बहुत फर्क पड़ता है। कुछ ऐसा ही इस सीजन में देखने को मिल रहा है।

बिग बॉस 20' से बाहर हुईं मैरी कॉम, फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे, घरवाले हुए हैरान

Big Boss 20: बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी नजर आए। सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही ऐलान कर दिया था कि इस हफ्ते शो की कमान रोहित शेट्टी संभालेंगे। शनिवार, 24 अक्टूबर को रोहित शेट्टी ने 'वीकेंड का वार' होस्ट किया और घरवालों को जमकर रियेलिटी चेक दिया।

MTV Roadies Season 21 की शूटिंग बिहार में शुरू, रोहतास की वादियों में दिखेंगे जज, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

MTV Roadies Season 21: लोकप्रिय रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' का 21वां सीजन इस बार बिहार से शुरू हुआ है। शो की शूटिंग बिहार के रोहतास जिले में शुरू हो गई है, जिसके बाद सासाराम और इसके आस-पास के इलाके आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast