Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी…’ संविधान दिवस पर बोले अनिल विज

HARYANA NEWS: ‘अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी…’ संविधान दिवस पर बोले अनिल विज

HARYANA NEWS: आज संविधान दिवस है,पूरे देश में आज का ये दिन बहुत ही खुशी और गर्व से मनाया जा रहा है इसपर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत महान है, आज हमारा संविधान लागू हुआ था और देश में जितनी शासन पद्धति चल रही है वो सभी संविधान के मुताबिक चल रहा है। अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था है वो सिर्फ इस संविधान की वजह से है।

राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर AIMIM के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है, राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। जो लोग कहते हैकि वहां मस्जिद थी, वह झूठ था और झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने सारनाथ मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बनाई। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब अनिल विज खुद मौके पर मौजूद थे और वहां से भगवान की मूर्तियां निकली और देखा कि वहां पर सैकड़ो हिंदू मंदिर के निशान थे। अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने इसमें भगवान की मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

ममता के बयान पर विज का पलटवार

वहीं फिर को लेकर ममता बनर्जी का कहना है कि बंगाल में मुझे छुओगे तो पूरे देश में भाजपा को हिला दूंगी। जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह वह नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है। अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा था इनका कहां से बचेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast