Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल बाढ़ पीड़ितों से मिले सोनू सूद, बोले- लोगों को फिर खड़ा होने तक जारी रखनी होगी मदद

नेपाल बाढ़ पीड़ितों से मिले सोनू सूद, बोले- लोगों को फिर खड़ा होने तक जारी रखनी होगी मदद

Nepal Flood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मंगलवार को नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने त्रिशूली बाजार का दौरा किया, जो भीषण बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। सोनू सूद ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी परेशानियों और बाढ़ के दौरान सामने आई मुश्किलों के बारे में भी जानकारी ली। सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी स्थिति समझने की कोशिश की। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति चिंता जताई। मौके पर लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि नेपाल को इस संकट से उबरने में काफी समय लग सकता है और सिर्फ कुछ हफ्तों या महीनों की मदद से स्थिति सामान्य नहीं होगी।

भारत की मदद की तारीफ

ANI से बातचीत में सोनू सूद ने नेपाल की मदद के लिए भारत सरकार की तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि मुश्किल समय में पड़ोसी देश नेपाल के लिए जिस तरह मदद पहुंचाई जा रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नेपाल के लोगों को अपने पैरों पर दोबारा खड़ा होने तक लगातार सहायता की जरूरत होगी। सोनू सूद ने उम्मीद जताई कि सभी लोग मिलकर नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद जुटा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जमीन पर प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद यह साफ है कि उनके जीवन को सामान्य होने में समय लगेगा। इसलिए राहत और सहायता का सिलसिला जारी रखना जरूरी है।

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया है। नेपाल पुलिस के अनुसार बुधवार को बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। पुलिस के मुताबिक रसुवा में 45, नुवाकोट में 155, धादिंग में 59, चितवन में 348, गोरखा में 66, तनहूं में 38, नवलपरासी ईस्ट में 217 और नवलपरासी वेस्ट में 190 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारत में भी 9 शव मिले हैं।

सिर्फ 95 शव परिवारों को सौंपे गए

नेपाल पुलिस के अनुसार बरामद शवों में अब तक केवल 95 शवों की पहचान हो पाई है और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने बताया कि अज्ञात शवों को कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से रखा जा रहा है। पहचान में मदद के लिए डीएनए सैंपल और अन्य जरूरी सबूत सुरक्षित किए जा रहे हैं।

भारत और चीन की टीमें भी जुटीं

भीषण बाढ़ के बाद नेपाल के महत्वपूर्ण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर राहत और बचाव कार्य भी तेज किया गया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और चीन की विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय टनल रेस्क्यू टीमें नेपाल सेना के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। यह अभियान खास तौर पर भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित महत्वपूर्ण हाइड्रोपावर साइट्स पर चलाया जा रहा है।

Also read: E20 पेट्रोल को लेकर सीएम सावंत ने किया बड़ा ऐलान, शिकायत करने के लिए उपभोक्ताओं को दिया ये विकल्प

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast