Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 01 September 2026: मौसम का रौद्र रूप! दिल्ली-हरियाणा समेत 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 01 September 2026: मौसम का रौद्र रूप! दिल्ली-हरियाणा समेत 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 01 September 2026:मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। 2 सितंबर को लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियामा समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। उत्तर और पूर्वी भारत में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

आज यानी 2 सितंबर को मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक मौसम बिगड़ने की आशंका है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है। दिल्ली में 2 सितंबर की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है, इस दौरान हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम खराब रहने की आशंका है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और बागेश्वर समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी की चेतावनी है, जहां हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट है। मनाली में तापमान 14 डिग्री अधिकतम और 9 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हरियाणा में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast