Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने सड़क में बना गहरा गड्ढा, बाइक समेत समाया युवक

Uttar Pradesh News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने सड़क में बना गहरा गड्ढा, बाइक समेत समाया युवक

Uttar Pradesh News: भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़क धंसने की खबर सामने आ रही है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया है। यहां लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने सड़क धंस गई। 10 से 12 फीट बने गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि,मोटरसाइकिल कैसे गिरी और किस स्थिति में गिरी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है क्योंकि, घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। लखनऊ से आया ये मामला वाकइ हैरान करने वाला है।

बारिश के कारण हुआ जलभराव  

वहीं,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची। नगर निगम की गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी देखी गई। हालांकि, अधिकारी और कर्मचारी गड्ढे से बाइक को बाहर निकले की कोशिश कर रहे थे लेकिन, क्रेन से मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया। सड़क पर बारिश का पानी भी लगा हुआ था। जिससे हालात और बिगड़ गए। सवाल है कि राजधानी की सड़कों पर अचानक इतना बड़ा गड्ढा कैसे बन गया।      

सड़क पर बना 10 फीट गहरा गड्ढा

गड्ढे की गहराई करीब 10 से 12 फीट आंकी गई है, जो राहगिरों और वाहन चालके के लिए खतरा बना हुआ है। इस गड्ढे की वजह से सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है। फिलहाल नगर निगम और पुलिस की टीमें गड्ढे को भरने का काम कर रही है। 

Also read: UP News: कानपुर के एक खेत में ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, एक पायलट की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast