Sonia Gandhi On Modi Govt: मोदी सरकार पर फिर हमलावर हुई सोनिया गांधी, बोली- संविधान मूल्यों और परंपराओं के खिलाफ सरकार

Sonia Gandhi On Modi Govt: मोदी सरकार पर फिर हमलावर हुई सोनिया गांधी, बोली- संविधान मूल्यों और परंपराओं के खिलाफ सरकार

www.khabarfast.com

केन्द्र सरकार पर हमलावर हुई सोनिया गांधी

केन्द्र ने देश की एकजुटता तोड़ने का काम किया- सोनिया गांधी

गलवान हिंसा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया एक बार फिर से मोगदी सरकार पर हमलावर हुई है. सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार संविधान मूल्यों और परंपराओं के विपरीत है. सोनिया गांधी ने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को पूरे विश्व में एकजुटता के लिए जाना जाता है. मोदी सरकार इस एकजुटता को तोड़ने का काम कर रही है.

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना जैसी महामारी की महाविभीषिका से जूझ रहा है. इस समस कोरोना वायरस से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है. केन्द्र सरकार कोरोना वायरस की आड़ में राजनीति करने में लगी है. हम सभी मिलकर कोरोना को हरा देंगे और आर्थिक संकट से भी बाहर आ जाएंगे.   

अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा हमने बीते 74 वर्षों की स्वाधीनता में अपने प्रजातांत्रिक मूल्यों को समय-समय पर परीक्षा की कसौटी पर परखा है और उसे निरंतर परिपक्व किया है. आज ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था, संविधान मूल्यों और स्थापित परंपराओं के विपरीत खड़ी है. भारतीय लोकतंत्र के लिए भी ये परीक्षा की घड़ी है.

वहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि आज गलवान हिंसा में शहीद हुए हमारे जवानों को 60 जिन बीत चुके है. आज तक केन्द्र सरकार ने चीन से बदला नहीं लिया है. मेरी शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना और शहीदों को नमन, सोनिया गांधी ने इस दौरान केन्द्र सरकार से निवेदन किया कि शहीदों के परिवारों को सम्नान दे और उन्हें यादकर श्रद्धांजलि दें. आगे सोनिया गांधी ने कहा कि चीनी घुसपैठ को रोका जाए और चीन के मुहंतोड़ जवाब दिया जाए तभी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

Leave a comment