Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनम कपूर फिर बनने वाली हैं मां, 40 की उम्र में करेंगी दूसरे बच्चे का वेलकम

सोनम कपूर फिर बनने वाली हैं मां, 40 की उम्र में करेंगी दूसरे बच्चे का वेलकम

Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने वाली हैं। कहा ये जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के 7 साल बाद दूसरी बार पेरेंट बनने वाले हैं।

सोनम और आनंद अपना सेकंड बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। वहीं, कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों परिवार अब नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। लेकिन वह जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को गुड न्यूज दे सकती हैं।

2018 में हुई थी शादी

सोनम और आनंद के रिश्ते की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री में पावर कपल कहा जाता है। उनका प्यार और केमिस्ट्री बेमिसाल है। कई सालों की डेटिंग के बाद सोनम ने साल 2018 में शादी रचाई थी। सोनम और आनंद की शादी में कई जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।

2022 में बेटे को दिया था जन्म

शादी के 4 साल बाद कपल ने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था। मां बनने के बाद सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी फैंस साथ शेयर करती हैं।  बेटे संग उनके पोस्ट काफी वायरल होते हैं। अब एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है। फैंस अब सोनम के प्रेग्नेंसी पोस्ट का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

2007 में किया था डेब्यू

सोनम के फिल्मों में आने की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद सोनम ने दिल्ली-6, आएशा, खूबसूरत, वीरे दी वेडिंग समेत कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वो ब्लाइंड फिल्म में दिखी थीं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET आंदोलन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- छात्रों का साहस पूरे देश के लिए प्रेरणा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET-UG परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उन्हें भावुक कर दिया है।

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast