Search KhabarFast

Press ESC to close

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में टीएमसी के कुल 29 सांसदों में से 12 भाजपा में शामिल होने या समर्थन देने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा पांच-छह अन्य सांसदों से भी बातचीत चल रही है।

टीएमसी में बड़ी टूट की आहट  

बताया जा रहा है कि दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए कम से कम 19-20 सांसदों को एक साथ लाने की तैयारी चल रही है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि टीएमसी के अलाकमान को भी टूट की भनक लग चुकी और पार्टी को एकजुट रखने की कवायद शुरू हो गई है। चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कुछ सांसद भी बगावत करने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है यह भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से अहम होगा।  

Also read: केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

राज्यसभा पर भाजपा की नजर

आपको बता दें कि अभी भाजपा के 240 सांसद है और एनडीए के सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार चल रही है। ऐसे में टीएमसी सासंद भाजपा में शामिल होते हैं, पार्टी की ताकत बढ़ जाएगी तथा सहयोगियों पर निर्भरता कम होगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा के बाद भाजपा की नजर राज्यसभा पर तृणमूल के सांसदों पर है। हालांकि, इन तमाम दावों पर अभी तक किसी पक्ष का बयान नहीं आया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

NEET Protest: NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखीं छात्रों की तीन मांगें

NEET Protest: पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज से लेकर कई मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों की मांगों से भी सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं, और इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast