Search KhabarFast

Press ESC to close

विशाखापट्टनम में श्रद्धा वाकर कांड-2, शख्स ने महिला की हत्या कर शव को फ्रीज में किया पैक

विशाखापट्टनम में श्रद्धा वाकर कांड-2, शख्स ने महिला की हत्या कर शव को फ्रीज में किया पैक

Crime In Visakhapatnam: विशाखापट्टनम से दिल दहला देने वाला कांड सामने आया है। यहां की घटना ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिला दी। यहां एक सिरफिरे ने मामूली बहस के बाद महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला के शव के टुकड़े कर फ्रीज में डाल दिया।  

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारा रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले का रहने वाला है और वर्तमान में विशाखापत्तनम के गाजुवाका में रहता है। आरोपी का मृतक महिला से अवैध संबंध था।      

झगड़ा होने के बाद की हत्या

बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बाद भी रवींद्र का मोनिका के साथ अवैध संबंध था। पुलिस के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले रवींद्र की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। रवींद्र ने रविवार यानी 29 मार्च को मोनिका को अपने घर पर बुलाया। जिसके बाज शाम के वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। फिर गुस्से में आकर रवींद्र ने चाकू से गोदकर मोनिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मोनिका के शव के टुकड़ कर फ्रीज में छिपा दिया। जबकि शव के कुछ हिस्से को बैग में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया।                        

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

इस हत्याकांड का पता तब चला जब रवींद्र ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर गुनाह कबूल कर लिया। जब पुलिस मामले की जांज के लिए रवींद्र के घर पहुंची तो घर के अंदर फ्रीज में शव के टुकड़े मिले। हालांकि, तलाशी के दौरान मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ। पुलिस को शक है कि आरोपी ने सिर को किसी दूसरी जगह फेंक दिया। अब शरीर के गायब हिस्सा की तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है। इस बात की भी जांच चल रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और क्या यह हत्या सुनियोजित थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast