रणबीर के साथ नज़र आएंगी श्रद्धा कपूर ?

रणबीर के साथ नज़र आएंगी श्रद्धा कपूर ?

श्रद्धा कपूर के इस समय काफी 'अच्‍छे दिन' चल रहे हैं। उनकी फिल्‍म 'साहो' बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही है तो वहीं 'छिछोरे' भी 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो चुकी है। 'छिछोरे' के लिए श्रद्धा को काफी तारीफ भी मिल रही है।

इस बीच खबर आ रही है कि अब श्रद्धा ने एक फिल्‍म में दीपिका पादुकोण को रिप्‍लेस कर खुद अपनी जगह बना ली है। निर्देशक लव रंजन की आने वाली फिल्‍म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर बतौर हीरोइन नजर आ सकती हैं। पहले इस फिल्‍म में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण के होने की खबरें आ रही थीं।

श्रद्धा को लेकर लव रंजन काफी एक्‍साइटेड हैं और वह चाहते हैं कि वह इस फिल्‍म में आएं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी इस फिल्‍म में नजर आएगी।

Leave a comment