Search KhabarFast

Press ESC to close

FIFA World Cup 2026: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन विश्व कप में जलवा बिखेरेंगे नेमार, कोच ने की पुष्टि

FIFA World Cup 2026: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन विश्व कप में जलवा बिखेरेंगे नेमार, कोच ने की पुष्टि

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राज़ील के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ब्राज़ील के मुख्य कोच Carlo Ancelotti ने संकेत दिए हैं कि स्टार खिलाड़ी नेमार जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नेमार स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राज़ील के आखिरी ग्रुप-सी मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राज़ील के हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि नेमार FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ़ आखिरी ग्रुप मैच में ब्राजील की तरफ से वापसी कर सकते हैं। यह चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल में उनकी संभावित वापसी होगी। 34 साल के नेमार को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (calf strain) से उबरने में समय लग रहा है और उन्होंने 17 मई को ब्राज़ील की टॉप लीग में सैंटोस के लिए खेलने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, हैती पर ब्राज़ील की 3-0 से जीत के बाद एंसेलोटी ने बताया कि नेमार की रिकवरी योजना के अनुसार हो रही है।

रॉयटर्स के मुताबिक, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंसेलोटी ने कहा, "नेमार कल अकेले ट्रेनिंग करेंगे और सोमवार को वह बाकी टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे।" "वह स्कॉटलैंड के खिलाफ़ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर उन्हें चुना जाता है, तो स्कॉटलैंड के खिलाफ़ मैच 17 अक्टूबर 2023 के बाद ब्राज़ील के लिए नेमार का पहला मैच होगा। उस समय उरुग्वे के खिलाफ़ FIFA वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में उन्हें घुटने में गंभीर चोट (ACL इंजरी) लगी थी। इस चोट के कारण ब्राज़ीलियाई स्टार लंबे समय तक खेल से दूर रहे, हालांकि बाद में उन्हें 2026 वर्ल्ड कप के लिए ब्राज़ील की टीम में शामिल किया गया।

Also read: FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने दिखाया चैंपियन वाला अंदाज, हैती को आसानी से दी मात

नेमार का चौथा विश्व कप

नॉर्थ अमेरिका में होने वाला यह टूर्नामेंट नेमार का चौथा वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वह 2014 में अपने देश में हुए टूर्नामेंट, 2018 में रूस में हुए टूर्नामेंट और 2022 में कतर में हुए वर्ल्ड कप में ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चोटों के कारण ब्राज़ील के क्वालीफाइंग कैंपेन के दौरान नेमार का खेलना सीमित रहा, लेकिन जब भी वह उपलब्ध रहे, उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार मैचों में दो गोल किए और तीन असिस्ट दिए।

हैती विश्व कप से हुआ बाहर

ब्राज़ील ने अपने शुरुआती मैच में मोरक्को के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला और फिर फिलाडेल्फिया में हैती को 3-0 से हराया, जिससे वे चार अंकों के साथ ग्रुप C में टॉप पर पहुंच गए। इस जीत के साथ ही हैती 'राउंड ऑफ़ 32' में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की धरती पर 21वीं सदी में भारत की ओर से पहली 100 रन से अधिक की ओपनिंग साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

बिना फाइनल खेले ही पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

Blind Cricket Asia Cup 2026: ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित कर दिया गया। इस फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया। अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में होने वाले मुकाबलों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

5 वें वनडे में टीम इंडिया ने कर दी ये बड़ी गलती, ICC ने नहीं बख्शा, लगा दिया इतना जुर्माना

Team India Fined 35 Percent of Match Fee: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में धीमी ओवर गति के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 15 नवंबर को माउंट मोनगानुई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया निर्धारित समय से 7 ओवर पीछे रह गई थी। इसी वजह से ICC के एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने पूरी टीम पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast