Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत की जीत का जश्न देख भड़के शोएब अख्तर! सचिन-सहवाग का नाम लेकर टीम इंडिया को दी नसीहत

भारत की जीत का जश्न देख भड़के शोएब अख्तर! सचिन-सहवाग का नाम लेकर टीम इंडिया को दी नसीहत

Shoaib Akhtar On Team India Celebration:भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में मिली इस रोमांचक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और जीत का उत्साह विरोधी टीम के सामने भी जाहिर किया। भारतीय टीम के इस आक्रामक जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शोएब अख्तर ने भारतीय अंडर-19 टीम के प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन खिलाड़ियों को खेल भावना और सम्मान बनाए रखने की नसीहत भी दे दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेलने का खेल नहीं है, बल्कि इसके साथ कुछ मूल्यों का पालन करना भी जरूरी है। अख्तर ने अपने दौर के भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी

आक्रामकता पसंद आई, लेकिन सम्मान भी जरूरी

हालांकि, अख्तर ने भारतीय युवा खिलाड़ियों की आक्रामकता को पूरी तरह गलत नहीं बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को आक्रामकता दिखानी चाहिए और उन्हें यह अंदाज पसंद आया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की टीम को पूरे टूर्नामेंट में बेहतर बताया। अख्तर के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम फाइनल में दबाव नहीं झेल पाई, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर धैर्य बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारतीय टीम को खिताबी जीत की बधाई भी दी।

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे। भारत को खिताब जीतने के लिए 338 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन और मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन की अहम पारियां खेलीं। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।       

Also read: चौथे मुकाबले में टीम इंडिया चारों खाने चित, न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे 89 पर हुए ढेर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC के बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी कर सकता है भारत, 2032 से 2035 के बीच 3 इवेंट्स पर नजर

ICC Events Host:क्रिकेट की लोकप्रियता और भारत के बड़े बाजार को देखते हुए देश को एक बार फिर ICC के बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी मिल सकती है। साल 2032 से 2035 के बीच होने वाले ICC टूर्नामेंटों में भारत कुछ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए दावेदारी पेश कर सकता है। हालांकि, इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पहले बोली लगानी होगी।

Sports News: मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते दिखे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, बच्चों संग की मस्ती

Sports News: मुंबई में सोमवार को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों ने मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट में हाथ आजमाया। मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में आयोजित इस खास कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान प्रिंस विलियम ने बल्लेबाजी की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट के कुछ गुर भी सिखाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast