Search KhabarFast

Press ESC to close

Shikhar Dhawan: उत्तम नगर हत्याकांड पर आया शिखर धवन का बयान, बोले- दोषियों को सख्त सजा मिले

Shikhar Dhawan: उत्तम नगर हत्याकांड पर आया शिखर धवन का बयान, बोले- दोषियों को सख्त सजा मिले

Shikhar Dhawan On Uttam Nagar Case: दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड ने दिल को झकझोंर दिया है। होली के दिन यहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की हत्या कर दी। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। AIMIM ने आरोपी के परिवार के समर्थन में बयान दिया है। वहीं, वीएचपी ने इंसाफ की मांग करते हुए आंदोलन की धमकी दी है।

इस मामले में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और दो नाबलिग को डिटेन किया जा चुका है। अब पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी उत्तम नगर हत्याकांड पर बयान दिया है। साथ दी दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

क्या कहना है शिखर धवन का

उत्तम नगर हत्याकांड पर अपना बयान देते हुए शिखर धवन ने कहा कि तरुण कुमार की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है। ये घटना ह्रर्दयविदारक है कि होली के दौरान एक बच्चे द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात हिंसा में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि मानवता को इस हद तक नहीं गिरना चाहिए। हत्याकांड पर दुख जताते हुए शिखर धवन ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थन और उम्मीद है कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। 

वीएचपी ने दी चेतावनी

इसी बीच वीएचपी समेत हिंदूवादी संगठनों ने घटना के विरोध में बड़े आंदोलन की धमकी दी है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ने तरुण के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सायरा नाम की वो महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसपर पानी के छीटे पड़ने पर विवाद हुआ था।हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है। जांच के बाद मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast