Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, बदली रणनीति

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, बदली रणनीति

HARYANA NEWS: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। विधायकों को राज्य से बाहर भेजने की योजना फिलहाल टाल दी गई है और 13 मार्च को डिनर पार्टी में फिर मंथन होगा। इस बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पांच विधायकों का गायब रहना भी चर्चा का विषय बन गया है। वहीं बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं।

सेक्टर-9 स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी के 37 में से सिर्फ 32 विधायक ही पहुंचे। जुलाना से विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट समेत पांच विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए। इन विधायकों में कुलदीप वत्स, भरत सिंह बेनीवाल, आदित्य सुरजेवाला और चंद्र मोहन का नाम भी शामिल है।

क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने फिलहाल अपने विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने का फैसला तीन दिन के लिए टाल दिया है। अब 13 मार्च को डिनर मीटिंग में इस पर फिर चर्चा होगी कि विधायकों को हरियाणा से बाहर भेजा जाए या नहीं।बता दें कि राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस ने करमवीर सिंह बौध को उम्मीदवार बनाया है। उनकी जीत के लिए 31 प्रथम वरीयता वोट जरूरी हैं। कांग्रेस को भरोसा है कि उसके सभी 37 विधायक उनके पक्ष में वोट करेंगे।

बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय

वहीं बीजेपी की ओर से संजय भाटिया मैदान में हैं और पार्टी के पास 48 विधायक होने के कारण उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। बीजेपी का दावा है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी स्थिति मजबूत है और विपक्ष में ही असंतोष दिखाई दे रहा है।दूसरी सीट के लिए मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदाल के बीच माना जा रहा है। नंदाल को उम्मीद है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हो सकती है, जिससे उन्हें फायदा मिल सकता है।

हुड्डा ने किया बड़ा दावा

हालांकि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी विधायक कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर क्रॉस वोटिंग होगी तो वह बीजेपी के भीतर होगी।दरअसल, कांग्रेस को पिछले राज्यसभा चुनावों में भी क्रॉस वोटिंग का नुकसान उठाना पड़ा है। 2022 में अजय माकन चुनाव हार गए थे, जबकि 2016 में स्याही विवाद के कारण कई वोट अमान्य घोषित हो गए थे।

ऐसे में 16 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले हरियाणा की सियासत में हलचल तेज है। अब सबकी नजर 13 मार्च की डिनर मीटिंग और 16 मार्च की वोटिंग पर टिकी हुई है, जहां यह तय होगा कि राज्यसभा की दूसरी सीट किसके खाते में जाती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

पहली बार नीतीश कुमार पहुंचे राज्यसभा, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ; अब करेंगे दिल्ली की राजनीति

Nitish Kumar Takes Oath As MP:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली है। उपराष्ट्रपति ने उन्हें सांसद पद की शपथ दिलाई। वह पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके साथ ही ही उन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast