Search KhabarFast

Press ESC to close

स्टेज पर पवन सिंह का ‘पावर शो’, हेटर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को दी खुली चुनौती

स्टेज पर पवन सिंह का ‘पावर शो’, हेटर्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को दी खुली चुनौती

Entertainment News: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दबंग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज से अपने विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उनके इस एग्रेसिव अंदाज ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। इवेंट के दौरान पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनकी तबीयत खराब होने की खबरें फैलाने वालों में अगर हिम्मत है तो सामने आकर दिखाएं। उन्होंने मंच से चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सामने नहीं आए, तो ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें। उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों और हूटिंग के साथ उनका समर्थन किया।

फैंस को पसंद आया पवन सिंह का अंदाज

हालांकि पवन सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर अंदाजा लगाए जा रहे हैं कि उनका इशारा खेसारी लाल यादव या किसी अन्य विरोधी की ओर हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इवेंट के दौरान पवन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। लंबे समय बाद वह स्टेज पर इतने आक्रामक अंदाज में नजर आए। उनके फैंस को यह रूप काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। कई यूजर्स ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का ‘सलमान खान’ तक बता दिया।

स्टेज पर मौजूद थीं मां

खास बात यह रही कि इस दौरान उनकी मां भी स्टेज पर मौजूद थीं और बेटे को गौर से देखती नजर आईं। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक हो गया। सिर्फ बयान ही नहीं, पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गानों पर जबरदस्त डांस भी किया। उनके ठुमकों पर दर्शक भी झूम उठे और पूरे इवेंट में उत्साह का माहौल बन गया। यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि अब उनकी लोकप्रियता देश के अन्य हिस्सों में भी तेजी से बढ़ रही है।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं, जिनके प्रोजेक्ट्स अक्सर हिट साबित होते हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भी नजर आए थे, जिससे उनकी पहचान हिंदी दर्शकों के बीच भी और मजबूत हुई है। 

Also read: Dhurandhar Record: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज, 'बाहुबली’और ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1 फिल्म, कर दिखाया बड़ा कारनामा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

अगर कोई उस लायक मिला तो..., दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast