Haryana News: हरियाणा के सिरसा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में आज सिरसा में सर्व समाज के लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसमें सभी को समान अधिकार मिले और सामाजिक समरसता हो। इसी कड़ी में आज उन्हीं को याद करते हुए उन्हीं अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करती हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए सैलजा ने कहा कि भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोगों में भेदभाव पैदा किए जा रहे हैं, देश में डिफरेंस पैदा किये जा रहे हैं और जो लड़ाई बाबा साहब के साथ मिल कर देश के करोड़ों लोगों ने अपने संविधान को पाने के लिए लड़ी थी ताकि अंग्रेजों की नीति दोबारा सफल ना हो लेकिन आज बीजेपी अंग्रेजों के दिखाये डिवाइड एन्ड रूल के नारे पर चल रही है।
महिला आरक्षण बिल पर कुमारी शैलजा
महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि ये एक दिखावा है अगर ये सच में चाहते हैं तो जो बिल पास हुआ है उसमें अपनी स्थिति स्पष्ट करते। कुमारी सैलजा ने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी इसकी पब्लिसिटी कर रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस बिल का ड्राफ्ट भी नहीं पेश कर रही और इसका प्रारुप नहीं बता रही। क्योंकि जब तक इसका प्रारुप सामने नहीं आएगा। तब तक इसपर बहस कैसे होगी।