Pakiatan Serena Hotel: हाल में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता हुई थी। वार्ता का आयोजन पाकिस्तान के सेरेना होटल में किया गया था। अब उस होटल के किराया चुकाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कुछ रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि होटल का बिल पाकिस्तान सरकार ने नहीं चुकाया और होटल के मालिक ने किराया माफ कर दिया है। पाकिस्तान सरकार से इसके लिए एक रुपया नहीं लिया गया।
पाकिस्तान का सेरेना होटल कितना खास
इस्लामाबाद का सेरेना होटल फाइव स्टार होटलों में सुमार है। यह बेहद सुरक्षित होटल माना जाता है। अक्सर यहां हाई लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग्स, सम्मेलनों और विदेशी मेहमानों के लिए चुना जाता है। होटल में करीब 387 कमरे, ग्रैंड बॉलरूम, कई रेस्तरां, स्विमिंग पूल, गार्डन्स और आधुनिक सुविधाएं हैं। इस होटल का मालिकाना हक खान डेवलपमेंट नेटवर्क के पास है।
बिल को लेकर क्या विवाद
अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता तो बेनतीजा रही। साथ ही इससे जुड़ा विवाद रोके नहीं रुक नहीं रहा है। ऐसा ही विवाद होटल के किराया चुकाने को लेकर हो गया है। दावा किया गया था कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल में हुई वार्ता के दौरान सारा खर्च उठाया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने सेरेना होटल इस्लामाबाद में हुई वार्ता के दौरान कोई खर्च नहीं उठाया।
Also read: Iran-US Peace Talks Fail: US -ईरान शांति वार्ता फेल, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी; कहा - मुश्किलें बढ़ सकती हैं...
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल
अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को लगभग 21 घंटे बातचीत हुई। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता की अगुवाई की। वहीं, ईरान की तरफ से विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ बातचीत में शामिल हुए। हालांकि, वार्ता बेनतीजा खत्म हुआ, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और परमाणु कार्यक्रम को लेकर सहमति नहीं बनी।