Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में SIR पर सियासत तेज, CM धामी बोले- संस्थाओं को अपना काम करने दें

उत्तराखंड में SIR पर सियासत तेज, CM धामी बोले- संस्थाओं को अपना काम करने दें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार किया है। धामी ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और संस्थाओं को अपना काम करने देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर किसी व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा जगह वोट दर्ज है, या कोई व्यक्ति स्थान बदल चुका है, तो ऐसे नामों का सत्यापन क्यों नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर तीखा हमला बोला। धामी ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के सत्यापन का काम कर रहा है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के तीन-चार जगह वोट दर्ज हैं, या शादी के बाद कोई महिला दूसरे स्थान पर चली गई है, तो मतदाता सूची का सत्यापन जरूरी है। उन्होंने कहा कि SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि इससे पहले भी ऐसी प्रक्रिया हो चुकी है।

धामी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए EVM, न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर निशाना साधते हुए जनरल बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग सेना और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से देखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़े एक पुराने प्रसंग का जिक्र करते हुए धामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसा और कहा कि विपक्षी नेता राजनीतिक मुद्दों के बजाय इस तरह की बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Also read: Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों लाइन में खड़े श्रद्धालु

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा की सड़कों पर दिखा CM धामी का पावर शो, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी रहे मौजूद; फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। ये रोड शो खटीमा चौराहा से मंडी समिति मैदान तक आयोजित किया गया था. जहां बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Uttarakhand News: खटीमा बना जनजातीय विविधता का केंद्र, CM धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का किया शुभारंभ

Uttarakhand Aadi Mahotsav: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का स्थानीय लोगों और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

Uttarakhand News: बनबसा में बनेगा शारदा कॉरिडोर, सीएम धामी बोले- धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

बनबसा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बनबसा और आसपास के क्षेत्र में बढ़ते दबाव और ट्रैफिक को देखते हुए विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast