SRK 61st Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन को खास बना दिया है। अपने बर्थडे पर SRK ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है। गाने में एक बार फिर शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है, और दोनों की केमिस्ट्री ने आते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है।
रोमांस, एक्शन और दमदार डायलॉग का तड़का'
तू मिल जाए' सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि रोमांस, एक्शन और ड्रामा का पूरा पैकेज है। गाने की शुरुआत शाहरुख के एक दमदार डायलॉग से होती है - 'मैं कातिल नहीं, आशिक हूं। मेरी महबूबा ही मेरा निशाना है और वो आशिक कैसा जो दिल चीर न दे?'इसके बाद भव्य लोकेशंस पर शाहरुख और दीपिका का रोमांस शुरू होता है। दोनों साथ में डांस करते, करीब आते नजर आते हैं। बीच-बीच में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी आते हैं, जहां शाहरुख दुश्मनों से लड़ते दिखते हैं। गाने का अंत भी एक और धांसू डायलॉग से होता है - 'पर इस बार दिल में आग लगी है। दुनिया जलाए बिना, रुकेगा नहीं।
'अरिजीत सिंह और एड शीरन का धमाकेदार कोलैब
इस गाने की सबसे बड़ी USP इसका म्यूजिक है। पहली बार अरिजीत सिंह और इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन एक साथ आए हैं। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, आवाज अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची की है, तो एड शीरन ने इसमें अंग्रेजी रैप किया है।हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि रैप खुद एड शीरन ने लिखा है। कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया की है। गाने में शाहरुख, एड शीरन के रैप पार्ट पर लिप-सिंक करते हुए भी नजर आते हैं, जो फैंस के लिए सरप्राइज है।
Also read: Bigg Boss 20: ‘…तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं’ सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार
एक बार फिर लौटी हिट जोड़ी
शाहरुख और दीपिका इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'पठान' में साथ काम कर चुके हैं और हर बार उनकी जोड़ी हिट रही है। अब 'किंग' में दोनों फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख-दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल भी अहम रोल में हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।'तू मिल जाए' का ऑडियो सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और वीडियो जी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जो रिलीज के कुछ घंटों में ही ट्रेंड करने लगा है।