Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेशी उड़ान वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब बिना लाइन में लगे होगी एयरपोर्ट में एंट्री, 7 एयरपोर्ट्स पर Digi Yatra शुरू

विदेशी उड़ान वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब बिना लाइन में लगे होगी एयरपोर्ट में एंट्री, 7 एयरपोर्ट्स पर Digi Yatra शुरू

Digi Yatra International flights: अगर आप विदेश यात्रा करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। घरेलू उड़ानों में हिट रहा 'डिजी यात्रा' अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी शुरू होने जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है। देश के 7 बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर 1 नवंबर 2026 से इसका स्पेशल ट्रायल शुरू हो रहा है, जो दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों और बार-बार पासपोर्ट दिखाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

इन 7 एयरपोर्ट्स पर मिलेगा फायदा

पायलट प्रोजेक्ट के लिए देश के सबसे बिजी 7 एयरपोर्ट चुने गए हैं - नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और अमृतसर। इन एयरपोर्ट्स से विदेश जाने वाले यात्री इसका फायदा ले सकेंगे।

हर किसी को नहीं मिलेगी सुविधा, ये हैं 2 शर्तें

अभी यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। इसके लिए 2 शर्तें रखी गई हैं।आपके पास नया वाला ई-पासपोर्ट होना चाहिए, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। पुराने पासपोर्ट पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।फिलहाल यह ट्रायल सिर्फ Air India और IndiGo की चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए ही है।

Also read: दिवाली से पहले शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निवेशक मालामाल

ऐप पर कैसे बनेगी आपकी डिजिटल ID?

प्रोसेस बेहद आसान है। सबसे पहले फोन में Digi Yatra ऐप खोलें।अपने ई-पासपोर्ट के पीछे बने MRZ कोड को स्कैन करें। फोन के NFC से पासपोर्ट की चिप को स्कैन करें। एक सेल्फी लेकर वेरिफिकेशन पूरा करें।इसके बाद आपकी डिजिटल पहचान ऐप के सिक्योर वॉलेट में सेव हो जाएगी। फिर एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर सिर्फ चेहरा दिखाकर आप अंदर जा सकेंगे, फेस रिकग्निशन से गेट अपने आप खुल जाएगा।

ध्यान दें, ये गलती मत करना

Digi Yatra आपके असली पासपोर्ट या वीजा का विकल्प बिल्कुल नहीं है। यह सिर्फ एयरपोर्ट में एंट्री और कुछ चेकपॉइंट्स पर प्रक्रिया को तेज करेगा।विदेश यात्रा के दौरान आपको अपना फिजिकल पासपोर्ट, वीजा और बाकी दस्तावेज पहले की तरह ही साथ रखने होंगे। सिक्योरिटी चेक, एयरलाइन वेरिफिकेशन और इमिग्रेशन-कस्टम की पूरी प्रक्रिया पहले जैसे ही होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:राजधानी की हवा हुई जहरीली, AQI 428 के पार; मुंबई भी धुंध की चपेट में

Delhi News:देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार, 2 नवंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण के कारण राजधानी की हवा बेहद जहरीली हो गई है। वहीं, मुंबई में भी धुंध और धुएं की चादर देखने को मिल रही है, जिससे आसमान में दृश्यता प्रभावित हो रही है।

हावाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मनमाना किराया पर लगेगी रोक; नए नियम जारी

Flight Ticket Price: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने 'भारतीय वायुयान नियम, 2026' अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब सरकार को असाधारण परिस्थितियों में फ्लाइट टिकटों के किराए पर सीधे हस्तक्षेप करने का अधिकार मिल गया है। इसका उद्देश्य एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना और हवाई यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि अब

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast