Search KhabarFast

Press ESC to close

लखनऊ में दिनदहाड़े तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

लखनऊ में दिनदहाड़े तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

Lucknow Crime: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मिठाईवाला चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी और आखिर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रिलेशनशिप मैनेजर थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक की मिठाई वाला चौराहा शाखा में दिव्या मिश्रा रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं। गुरुवार को वह बैंक पहुंची थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने बैंक के बाहर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। 

मानस ने मारी खुद को गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिव्या को करीब 1:15 बजे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि कुछ देर बाद एक और चौंकाने वाली सूचना सामने आई। बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद मानस बाजपेई ने अपनी बहन को भी गोली मार दी। उसकी बहन पहले से अवसाद में चल रही थी। बहन की हत्या करने के बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एक ही परिवार में तीन मौतों की खबर फैलते ही पूरे लखनऊ में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों की जांच की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मानस ने अपनी पत्नी, बहन और खुद की जान लेने जैसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

Also read: स्कूलों की बदहाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी खबर, हरियाणा में 5700 करोड़ से नहरी तंत्र होगा मजबूत; वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट मंजूर

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा स्थित महिला महाविद्यालय में वीरवार को सर्व कल्याण मंच की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच द्वारा बेटियों के कौशल विकास, पौधारोपण और साइकिल वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के ऐसे प्रयास ग्रामीण बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Haryana News: बाल संरक्षण आयोग का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट

Haryana News: हरियाणा में बाल मजदूरी के दौरान रेस्क्यू किए गए बच्चों और अनाथ आश्रमों में रह रहे बच्चों के लिए बाल संरक्षण आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन बच्चों को अकेलेपन का एहसास न हो, इसके लिए उनके जन्मदिन पर बाल संरक्षण आयोग की ओर से समारोह आयोजित किया जाएगा। बच्चों से केक कटवाया जाएगा और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम आयोग की ओर से किया जाएगा।

Haryana News: PM GatiShakti Portal के उपयोग में हरियाणा देश में नंबर-1, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ा इजाफा

Haryana News: अगस्त-हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यहां हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम गतिशक्ति के माध्यम से चिन्हित, नियोजित या पूर्ण की गई परियोजनाओं की संख्या अप्रैल में 9 से बढ़कर अगस्त में 34 हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast