Search KhabarFast

Press ESC to close

स्कूलों की बदहाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश

स्कूलों की बदहाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश

CM Yogi Takes Action: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक लापरवाही, पानी और भोजन की खराब व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में छात्रों की ओर से उठाई गई समस्याओं के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूलों की निगरानी बढ़ाने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी स्कूलों से जुड़ी शिकायतों की जांच करेंगे, कमियों की पहचान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, समाज कल्याण और श्रम विभाग के तहत आने वाले संस्थानों की भी निगरानी की जाएगी।

शिक्षकों की तैनाती में देरी 

सरकार के अनुसार, नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन सर्वोदय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती में काफी देरी हुई है। सरकार ने इसे गंभीर मामला माना है और स्कूलों से जवाब मांगा है। जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शिक्षकों की तैनाती में देरी हुई है, उनकी पहचान कर उनसे जवाब मांगा जाएगा और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रशासनिक देरी के कारण छात्रों और शिक्षण संस्थानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

सरकार की तरफ से मिले निर्देश 

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, छात्रों और अभिभावकों से संवाद, साफ-सफाई और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मानसून के दौरान जलभराव और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली शिकायतों की जांच जिलाधिकारी और मंडल स्तर के अधिकारी करेंगे और तथ्यों के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाना, छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान करना और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है।

Also read: जापान से निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’ होगी तैयार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: PM GatiShakti Portal के उपयोग में हरियाणा देश में नंबर-1, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ा इजाफा

Haryana News: अगस्त-हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यहां हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम गतिशक्ति के माध्यम से चिन्हित, नियोजित या पूर्ण की गई परियोजनाओं की संख्या अप्रैल में 9 से बढ़कर अगस्त में 34 हो गई है।

पत्नी ने पति और पड़ोसन की कॉल रिकॉर्डिंग लाउडस्पीकर पर सुनाई, बदनामी के बोझ तले महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से पति-पत्नी और वो का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय ममता यादव ने प्रेम प्रसंग से हुई बदनामी के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

लखनऊ में दिनदहाड़े तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मिठाईवाला चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast