Search KhabarFast

Press ESC to close

Film Ramayana: 'रामायण' ने दुनियाभर में गाड़े सफलता के झंडे, 27 देशों में नंबर-1 भारतीय फिल्म बनने का बनाया रिकॉर्ड

Film Ramayana: 'रामायण' ने दुनियाभर में गाड़े सफलता के झंडे, 27 देशों में नंबर-1 भारतीय फिल्म बनने का बनाया रिकॉर्ड

Ramayana 27 Countries Record: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म   मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म ने 22 दिनों में दुनियाभर में ₹1,777 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब ₹992.10 करोड़ पहुंच गया है। इसी बीच, फिल्म ‘रामायण’ ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो आज से पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया।

दरअसल, नितेश तिवारी की 'रामायण' अब दुनिया के 27 देशों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस वक्त भारत में फिल्म की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो गई है। फिल्म भारत में 1000 करोड़ के नेट आंकड़े से सिर्फ 8 करोड़ दूर है। ये आंकड़ा पार करते 'रामायण' 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद 1000 करोड़ नेट क्लब में पहुंचने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन जाएगी। 

27 देशों में चला ‘रामायण’ का जादू

बता दें, फिल्म के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी दी है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'दुनिया भर में रामायण को जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए आभारी हूं। ये राम के युग का आरंभ है।' उन्होंने बताया कि फिल्म 'रामायण' लगभग 27 देशों में अपना जलवा बिखेर रही है।

इन 27 देशों में अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, नीदरलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टोबैगो, कजाकिस्तान, रोमानिया, फिनलैंड, केन्या, यूक्रेन, स्लोवाकिया, जमैका, लातविया, इजरायल, क्रोएशिया, सूरीनाम, एस्टोनिया, मोल्दोवा, जॉर्जिया, घाना और आर्मेनिया शामिल है।

साल 2028 दिवाली पर रिलीज होगा दूसरा पार्ट

मालूम हो कि फिल्म 'रामायण' दो भागों में बन रही है। पहला भाग इस साल 06 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। तो वहीं, दूसरा पार्ट 2028 में दिवाली पर ही रिलीज होगा। इस पार्ट में हनुमान द्वारा लंका दहन, राम-रावण युद्ध और राम-सीता की अयोध्या वापसी की कहानी को दिखाया जाएगा।    

Also read: लव गिल से तुलना पर भड़कीं प्रियंका जग्गा, वीडियो शेयर कर माही विज को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ajay Devgn New Movie: भूषण कुमार के साथ फिर हाथ मिलाएंगे अजय देवगन! 'धुरंधर' जैसी स्पाई थ्रिलर में आएंगे नजर?

Ajay Devgn Upcoming Movie:बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अजय देवगन एक बार फिर प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ काम कर सकते हैं। खबर है कि दोनों एक बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी भारतीय जासूसी की दुनिया

जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

Entertainment News: टीवी और फिल्म अभिनेत्री जैस्मिन भसीन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनका लुक है। हाल ही में कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल हुईं जैस्मिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके चेहरे में बदलाव को लेकर प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स करवाने के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब एक्ट्रेस ने इन टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर दिन उनका चेहरा एक जैसा नहीं दिख सकता और लोगों को हर तस्वीर में परफेक्ट दिखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast