Search KhabarFast

Press ESC to close

अंतरिक्ष की रानी सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर, बनीं महिला शक्ति की मिसाल; बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

अंतरिक्ष की रानी सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर, बनीं महिला शक्ति की मिसाल; बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Sunita Williams Retirement:भारतीय मूल की प्रसिद्ध एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी इस रिटायरमेंट के साथ ही उनके 27 सालों के शानदार करियर पर अब विराम कर लगा है। उनके शानदार करियर का याद किया जाए तो उनके नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए।

सुनीता विलियम्स का परिचय

19 सितंबर 1965 में मैसाचुसेट्स के नीधम में सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था। उनके पिता भारतीय मूल के न्यूरोएनाटॉमिस्ट डॉ. दीपक पांड्या थे और मां स्लोवेनियाई मूल की थीं। पूर्व अमेरिकी नेवी पायलट रह चुकीं विलियम्स ने साल 1998 में NASA जॉइन किया जिसके बाद से अंतरिक्ष यात्रा की दुनिया में सिर्फ उनका ही नाम गूंजा।

सुनीता विलियम्स की उपलब्धियां

बता दें, सुनीता विलियम्स ने अपने करियर में तीन अंतरिक्ष मिशन में हिस्सा लिया। पहला अंतरिक्ष मिशन साल 2006-07 में 14-15 दिनों का था। दूसरा मिशन साल 2012 में 30 दिनों का था। साल 2024-25 में उन्होंने Boeing Crew Flight Test में हिस्सा लिया। ये मिशन 10-12 दिनों का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उन्होंने अंतरिक्ष में 9 महीने से ज्यादा यानी लगभग 286 दिन बिताए। इसके अलावा उन्होंने कुल 9 स्पेसवॉक रिकॉर्ड अपने नाम किए, जो महिलाओं में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उन्होंने 62 घंटे और 6 मिनट बिताए। उन्होंने ISS पर कमांडर के रूप में भी काम किया।

NASA प्रशासक जेरेड आइजैकमैन ने सुनीता विलियम्स को 'मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक ट्रेलब्लेजर' बताया है। NASA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया 'सुनीता विलियम्स ने तीन मिशनों में ISS पर काम किया और मानव अंतरिक्ष उड़ान के कई रिकॉर्ड स्थापित किए। उनकी सेवाओं के लिए हम आभारी हैं।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मणिपुर से अफ्रीका तक 5,700 KM का सफर, नन्ही चिड़िया 'अलांग' ने 101 घंटे तक भरी नॉनस्टॉप उड़ान

Amur Falcon Alang: महज 150 ग्राम वजन की एक नन्ही चिड़िया ने अपनी उड़ान से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मणिपुर से अफ्रीका के सोमालिया तक इस पक्षी ने बिना कहीं रुके करीब 5,700 किलोमीटर का सफर पूरा किया। खास बात यह है कि इस लंबी यात्रा को पूरा करने में उसे सिर्फ 101 घंटे यानी 4 दिन और 5 घंटे लगे। 'अलांग' नाम की इस अमूर फाल्कन ने अरब सागर के ऊपर लगातार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल ड्रग तस्कर ‘चापो इसिड्रो’ गिरफ्तार, 11 की मौत; 46 करोड़ का था इनाम

Mexico Drug Lord Arrested: मेक्सिको की सेना ने FBI की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिड्रो मेजा बेल्ट्रान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ‘चापो इसिड्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में सेना के विशेष कमांडो ने यह कार्रवाई की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast