Search KhabarFast

Press ESC to close

रूस ने एक बार फिर किया भीषण एयर स्ट्राइक...यूक्रेन पर दागे 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें, 21 लोगों की गई जान

रूस ने एक बार फिर किया भीषण एयर स्ट्राइक...यूक्रेन पर दागे 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें, 21 लोगों की गई जान

Kyiv Attack: रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हसले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। ये हमला राजधानी कीव को निशाना बनाकर किया गया था। पिछले महीने कीव पर हुए हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत के बाद इसे पहला बड़ा हमला माना जा रहा है। कीव प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रविवार को टेलीग्राम के माध्यम से घटना की पुष्टि की और बताया कि शहर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 10 अन्य घायल भी हुए हैं।मृतकों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। शहर के केंद्र के पास हुए धमाके से घना काला धुआं उठता नजर आ रहा है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसियों ने बच्चों का डेथ काउंटर फिर से शुरू कर दिया है।

40 लोग हुए घायल

यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने कुल 595 विस्फोटक ड्रोन और नकली हथियार और 48 मिसाइलें दागीं। इनमें से एयर डिफेंस सिस्टम ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या जाम कर दिया। कीव के अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी ने ज़ापोरिजिया, खमेलनित्सकी, सुमी, मायकोलाइव, चेर्निहाइव और ओडेसा के इलाकों को निशाना बनाया। जेलेंस्की ने बताया कि देश भर में 40 लोग घायल हुए हैं।

जेलेंस्की ने की दूनिया से ये अपील

जेलेंस्की ने आगे बताया कि ये घिनौना हमला संयुक्त राष्ट्र महासभा वीक के समापन पर हुआ और रूस अपनी असली स्थिति इसी तरह दिखाता रहता है। मॉस्को लड़ाई और हत्याएं जारी रखना चाहता है। इसके लिए दुनिया से सबसे कड़े दबाव की जरूरत है। जापोरीज्जिया के क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने कहा कि इलाके में घायल हुए 27 लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की राजधानी में दो दर्जन से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-नीदरलैंड के रिश्ते हुए और मजबूत, रक्षा और टेक्नोलॉजी समेत 17 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और नीदरलैंड ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देने का फैसला किया है। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई है।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, हेग कोर्ट के फैसले को बताया अवैध

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर हेग में बने तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के ताजा फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि यह अदालत अवैध तरीके से बनाई गई है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

क्या अमेरिका-ईरान में बनेगी बात, ट्रंप ने तेहरान के सामने रखी 5 शर्तें; मिडिल ईस्ट में फिर बढेगी टेंशन?

America-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच भले ही अभी युद्धविराम चल रहा हो लेकिन तनाव बरकरार है। इसलिए दोनों देशों के बीच आगे क्या होगा कह पाना मुश्किल है। एक बार फिर से अमेरिका ने ईरान के सामने शांति वार्ता के लिए पांच बड़ी शर्तें रख दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast