Snowfall Places India: देशभर के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोगों की पहली पसंद पहाड़ी इलाके ही होती है। अगर आप ठंडी और बर्फीली जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत लोकेशन्स हैं, जहां मई के महीने में भी बर्फ देखने को मिलती है।
1. रोहतांग पास, हिमाचल प्रदेश
मनाली से मात्र 51 किलोमीटर दूर रोहतांग पास (3,978 मीटर) मई में बर्फ का सबसे आसान और लोकप्रिय ठिकाना है। स्नोबॉल फाइट, बर्फ पर फोटो सेशन और एडवेंचर के लिए आदर्श। परमिट ऑनलाइन लेना जरूरी है।
Also read: 45 डिग्री से ऊपर की गर्मी क्यों बन जाती है जानलेवा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
2. गुलमर्ग और आफरवत पीक, जम्मू-कश्मीर
गुलमर्ग मई के पहले-दूसरे हफ्ते में भी बर्फ से ढका रहता है। गोंडोला राइड से आफरवट पीक पहुंचकर आप बर्फीले नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा सोनमर्ग और थाजिवास ग्लेशियर भी आस-पास बर्फ के अच्छे विकल्प हैं।
3. युमथांग वैली और जीरो पॉइंट (युमेसामडोंग), सिक्किम
उत्तर सिक्किम में 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगहें मई में भी बर्फ से ढकी रहती है। युमथांग वैली को 'फूलों की घाटी' कहा जाता है, जहां बर्फ के साथ रंग-बिरंगे फूलों का मिलन अद्भुत नजारा पैदा करता है। जीरो पॉइंट पर बर्फ की मोटी चादर अभी भी जमी हुई है।
4. द्रास और स्पीति वैली
द्रास (लद्दाख) को 'दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा बसा हुआ इलाका' माना जाता है। यहां मई के शुरू में बर्फ के पैचेस दिखते हैं। स्पीति वैली (हिमाचल) की ऊंचाई (3,800 मीटर+) पर बर्फीले पहाड़, बौद्ध मठ और शांत वातावरण गर्मी से बचने का बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा खारदुंग ला और उत्तराखंड का औली भी अच्छआ विकल्प है।