Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, SBI में 7000+ पदों पर बंपर भर्ती; जानें पूरा प्रोसेस

SBI Vacancy 2026: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, SBI में 7000+ पदों पर बंपर भर्ती; जानें पूरा प्रोसेस

SBI Jobs for Graduates: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते है तो  ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, स्टेट बैंक इंडिया (SBI) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। SBI ने अप्रेंटिसशिप के तहत 7150 पदों पर भर्ती निकाली है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन की आखिरी तारीख 08 जून 2026 है।

इन राज्यों के लिए निकली भर्तियां

SBI की ये भर्ती विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 561, महाराष्ट्र में 504, तेलंगाना में 491, पश्चिम बंगाल में 460, केरल में 403, तमिलनाडु में 396, पंजाब में 345, राजस्थान में 350, आंध्र प्रदेश में 709, दिल्ली में 105 भर्तियां शामिल है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्ती निकाली गई हैं।

योग्यता पात्रता

शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए।

आयु सीमा- न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। 

Also read: Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ी ईंधन की कीमतें, दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64; डीजल ₹91.58 लीटर पहुंचा

चयन प्रक्रिया

1. चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा।

2. परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कुल अवधि 60 मिनट की होगी।

3. गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

4. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आवेदित राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना, समझना) की परीक्षा पास करनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings या IBPS पोर्टल (https://ibpsreg.ibps.in/sbiaapr26/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS: ₹300

SC/ST/PwBD: शून्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ी ईंधन की कीमतें, दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64; डीजल ₹91.58 लीटर पहुंचा

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 5 दिनों के भीतर दूसरी बार तेल के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने महंगाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Today Gold Silver Price: गोल्ड-सिल्वर रेट में हड़कंप! चांदी ₹4500 से ज्यादा महंगी, सोना भी चढ़ा; यहां देखें ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। चांदी के दामों में ₹4500 से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि सोने की कीमतों ने भी तेज छलांग लगाई है। बुलियन मार्केट में लगातार हो रहे इस बदलाव से निवेशकों की नजरें फिर से गोल्ड और सिल्वर पर टिक गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast