Search KhabarFast

Press ESC to close

टीएमसी की हार के बाद शुरू हुआ आरोपों का दौर, पार्टी से निलंबित नेता ने बताई मात मिलने की 3 वजहें

टीएमसी की हार के बाद शुरू हुआ आरोपों का दौर, पार्टी से निलंबित नेता ने बताई मात मिलने की 3 वजहें

Rift In TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गहमागहमी देखी जा रही है। टीएमसी के निलंबित नेता रिजु दत्ता ने पार्टी के कामकाज, चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक और संगठन के भीतर बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल दाग दिए हैं। कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को अंदर से कमजोर करने में आईपैक की बड़ी भूमिका रही है।

रिजु दत्ता ने बताया कि आज प्रातिक जैन कहां हैं? वह भाग गए। उनको क्या नुकसान हुआ? उन्होंने टीएमसी से पैसा कमाया और बाजार से भी फंड जमा किया। रिजु दत्ता ने आरोप लगाया कि आईपैक केवल पार्टी को चला रही थी और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर जो नुकसान हुआ, उसकी जिम्मेदारी आलाकमान को लेनी होगी। दत्ता के अनुसार दीदी और अभिषेक दा को पार्टी के इस नुकसान की जिम्मेदारी लेनी होगी। आईपैक ने पार्टी को अंदर से खत्म कर दिया है।

रिजु दत्ता का टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

रिजु दत्ता ने टीएमसी के जमीनी कार्यकर्ताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निचले स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता के खिलाफ हिंसा और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जिससे आम लोगों में पार्टी की छवि गलत बनी। हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ सांसदों को व्यक्तिगत रूप से भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि कोई भी दीदी पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोई भ्रष्टाचार नहीं किया।  

Also read: भाजपा की लहर या एंटी-इंक्मबेंसी? जानें वो कारण जिसके चलते 15 साल बाद ममता बनर्जी ने गंवाई सत्ता

महिलाएं भरोसा नहीं कर रही-रिजु दत्ता

रिजु दत्ता ने दावा करते हुए कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर पार्टी की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा कि पहले यह माना जाता था कि बंगाल की महिलाएं ममता बनर्जी को आंख बंद करके भरोसा करेगी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी, विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी संकट अब भावनात्मक मोड़ लेता दिख रहा है। C. Joseph Vijay की पार्टी टीवीके भले ही राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से दूर होने के कारण अब तक सरकार नहीं बन पाई है।

Kerlam New CM:केरलम के नए सीएम को लेकर माथपच्ची जारी, तीन दावेदारों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Kerlam New CM: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को भी सफलता मिली। केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन, अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। नए सीएम के नाम को लेकर पेंच फंस गया। जो अभी तक सुलझा नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast