Search KhabarFast

Press ESC to close

Rohit Retirement Rumours: लॉर्ड्स वनडे के बाद क्या होगा रोहित का भविष्य...संन्यास लेंगे या खेलेंगे? BCCI ने बढ़ाया सस्पेंस

Rohit Retirement Rumours: लॉर्ड्स वनडे के बाद क्या होगा रोहित का भविष्य...संन्यास लेंगे या खेलेंगे? BCCI ने बढ़ाया सस्पेंस

Rohit Retirement Rumours: लॉर्ड्स वनडे यानी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले कयासों का दौर शुरू है। कयास इस बात के कि क्या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में आखिरी बार ब्लू जर्सी में दिखाई देंगे। क्यों रोहित शर्मा का विश्व कप 2027 खेलने का सपना धरा का धरा रह जाएगा।

इन सारे सवालों ने रोहित के फैंस को उलझनों में डाल दिया है। हालांकि, बीसीसीआई और टीम के कोच तक ये स्पष्ट कर दिया है कि रोहित अभी खेलते रहेंगे। उनका अभी संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन बीसीसीआई के बयान और ज्यादा सस्पेंस बढ़ा दिया है।

रोहित पर संस्पेस बरकरार

रोहित के संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि लॉर्ड्स को रोहित का विदाई मैच घोषित करने जैसी कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रोहित तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे, जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं। सैकिया के बयान से स्पष्ट हो गया है कि रोहित फिलहाल संन्यास नहीं लेंगे लेकिन, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 खेलेंगे या नहीं। यानी बीसीसीआई का बयान आने के बाद भी सस्पेंस बना हुआ है।   

Also read: लॉर्डस में भारतीय टीम ने गाड़ दिए झंडे, दमदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को पूरी तरह किया बेबस; भारत 270 रनों से जीता

क्या है स्कीम ऑफ थिंग्स

भारतीय क्रिकेट में स्कीम ऑफ थिंग्स कोई नया शब्द नहीं है। जब किसी बड़े खिलाड़ी के भविष्य पर सीधा जवाब देने से बचना होता है। इसका मतलब होता है कि खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन, उसका करियर को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। अगर खिलाड़ियों पर नजर डाले तो चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, ऋद्धिमाना साहा समेत कई खिलाड़ियों को अचानक टीम से बाहर किया गया और उन्होंने आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया। अब ये देखना होगा कि आने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को चुना जाता है या नही। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket News: 'आप बेमिसाल थे' सर गारफील्ड सोबर्स को सचिन तेंदुलकर की दी भावुक श्रद्धांजलि

Cricket News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को वेस्टइंडीज के क्रिकेट आइकन सर गारफील्ड सोबर्स को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बरसों पुरानी अपनी मुलाकातों को याद किया और उन्हें "बेमिसाल" (One and Only) बताया।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast