"पलकें भी मत झपकाओ...", इस सुपरस्टार की सलाह पर स्मृति ईरानी ने चुनी थीं राजनीती की राह

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: छोटे पर्दे की क्वीन स्मृति ईरानी एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाने को तैयार हैं। उनका आइकॉनिक शो क्योंकि “सास भी कभी बहूथी-2” 29जुलाई से टीवी पर दस्तक देने वाला है। स्मृति, जो एक्टिंग से लेकर राजनीति तक अपनी छाप छोड़ चुकी हैं, अब फिर से अपने पुराने अंदाज में फैंस का दिल जीतने आ रही हैं। हाल ही में आप की अदालत में स्मृति ने अपने करियर के कुछ अनसुने किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि कैसे एक सुपरस्टार की सलाह ने उनकी जिंदगी का रुख मोड़ दिया था। तैयार हो जाइए, क्योंकि ये कमबैक स्टोरी में ड्रामा, इमोशन और इंस्पिरेशन सब कुछ है।

 

ऋषि कपूर की वो खास सलाह

स्मृति ने आप की अदालत में खुलासा किया कि जब वो शिमला में स्वर्गीय ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी दिल्ली से एक कॉल आया। कॉल में उन्हें तुरंत दिल्ली पहुंचकर शपथ लेने के लिए कहा गया। स्मृति ने बताया कि उस वक्त ऋषि कपूर ने उन्हें सलाह दी, "पलकें भी मत झपकाओ, बैग बांधो और दिल्ली जाओ।" ऋषि साहब का मानना था कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई सौभाग्य नहीं है। स्मृति ने उनकी बात मानी और एक्टिंग को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा। उस दिन शूटिंग क्रू ने भी उनकी इस नई शुरुआत पर खुशी जताई थी।

स्मृति का नया चैप्टर

अब, सालों बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2के जरिए वो अपने फैंस को फिर से इमोशनल ड्रामे की रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने को तैयार हैं। स्मृति की इस जर्नी से साफ है कि वो हर चुनौती को गले लगाने और नए रास्ते अपनाने से नहीं डरतीं। उनकी ये वापसी न सिर्फ उनके फैंस के लिए, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं।

Leave a comment