Search KhabarFast

Press ESC to close

ऋषभ पंत का LSG में भविष्य अधर में, खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज करने पर विचार

ऋषभ पंत का LSG में भविष्य अधर में, खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज करने पर विचार

LSG Captain Change: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान रहे Rishabh Pant का भविष्य अब टीम के साथ अनिश्चित नजर आ रहा है। हाल ही में कप्तानी छोड़ने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम प्रबंधन इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में LSG ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। पिछले दो सीजन में पंत ने 28 मैचों में केवल 581 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 26.40 और स्ट्राइक रेट 135.74 रहा।

कप्तानी का रिकॉर्ड खास नहीं 

कप्तानी के मोर्चे पर भी पंत का रिकॉर्ड खास नहीं रहा। उनकी कप्तानी में LSG ने 28 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 10 मुकाबलों में जीत हासिल की। टीम का जीत प्रतिशत 35.71 रहा, जो निराशाजनक माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन और भी खराब रहा। टीम ने 14 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इस खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी हुई है।

पंत के प्रदर्शन में रही कमी

फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी। टीम के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने उनके फैसले का सम्मान किया है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पंत के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अब टीम का लक्ष्य नए सिरे से मजबूत संयोजन तैयार करना है। सूत्रों के अनुसार, टीम प्रबंधन में शामिल जस्टिन लैंगर  और काने विल्लियम्सन  जैसे अनुभवी क्रिकेट विशेषज्ञ अगले सीजन के लिए संतुलित टीम बनाने पर जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि पंत की भारी कीमत के मुकाबले टीम को अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिला।

क्या होगा LSG का अगला फैसला? 

दूसरी ओर, निकोलस  पूर्ण को फिलहाल राहत मिल सकती है। हालांकि उनका मौजूदा सीजन भी औसत रहा, लेकिन पिछले सीजन में उन्होंने 524 रन बनाए थे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी अभी भी उन पर भरोसा बनाए रखने के पक्ष में दिखाई दे रही है। अब सभी की नजर LSG के अगले फैसले पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषभ पंत अगले सीजन में टीम का हिस्सा बने रहेंगे या फ्रेंचाइजी कोई बड़ा फैसला लेकर नई शुरुआत करेगी। 

Also read: इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast