
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने जनता को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट को घटा दिया है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक ने मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में फैसला लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने के लिए एकमत से वोट किया।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25%करने के लिए एकमत से वोट किया।उन्होंने कहा कि RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "LAF (लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी) के तहत STF (स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी) रेट 5% और MSF (मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी) और बैंक रेट 5.5% पर एडजस्ट किया जाएगा। MPC ने न्यूट्रल रुख जारी रखने का भी फैसला किया है।
इस साल के लिए CPI महंगाई अब 2% रहने का अनुमान है- संजय मल्होत्रा
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "इस साल के लिए CPI महंगाई अब 2% रहने का अनुमान है, जो हमारे पहले के अनुमान से फिर से लगभग 0.6% कम है। Q3 0.6% पर है और Q4 बढ़कर 2.9% हो गया है। अगले साल Q1 और Q2 के लिए CPI महंगाई क्रमशः 3.9 और 4% रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा किइस साल के लिए रियल GDP ग्रोथ 7.3% रहने का अनुमान है। यह हमारे पहले के अनुमानों से लगभग आधा परसेंट ज़्यादा है। Q3 में 7% और Q4 में 6.5% रहने का अनुमान है। अगले साल Q1 में रियल GDP ग्रोथ 6.7% और Q2 में 6.8% रहने का अनुमान है।
Leave a comment