Search KhabarFast

Press ESC to close

अब बिना कनेक्शन के 10 मिनट में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, बस एक क्लिक से बुकिंग होगी कंफर्म; जानिए कैसे

अब बिना कनेक्शन के 10 मिनट में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, बस एक क्लिक से बुकिंग होगी कंफर्म; जानिए कैसे

LPG Cylinder: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति इतनी गहरी रही कि इस वजह से देशभर में तेल-गैस की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। लोगों को रसोई गैस के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था। इतना ही नहीं, उन्हें कई दिनों तक एलपीजी की डिलीवरी तक का लंबा इंतजार भी करना पड़ा। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पहले से ही कई बड़े कदम उठाए है। सेकिन इस बार रसोई गैस के ग्राहकों को राहत देने के लिए सरकार एक और बड़ा प्लान लेकर आई है। इस योजना के तहत अब आपको घंटों लंबी लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं है और न ही सिलेंडर की डिलीवरी का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए जानते है रसोई गैस के ग्राहकों को कैसे राहत मिलेगी?

स्विगी इंस्टामार्ट और HPCL की साझेदारी

दरअसल, रसोई गैस के इंतजार की पुरानी समस्या को खत्म करते हुए क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट अपनी नई सर्विस लेकर आया है। स्विगी इंस्टामार्ट ने HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के साथ साझेदारी में ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की है। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आप ऐप पर ऑर्डर कर सकते हैं। जिसके बाद आपको 10-15 मिनट से लेकर आधे घंटे के लिए सिलेंडर गैस सीधा घर पर डिलीवर होगा।

खास बात यह है कि इस नई सर्विस के लिए आपका पुराना एलपीजी कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। यानी आप बिना एलपीजी कनेक्शन के भी ऑडर कर सकते है। फिलहाल, इस सर्विस की शुरुआत बेंगलुरु में हुई है। यहां के उपभोक्ता ऐप पर जाकर HPCL द्वारा लॉन्च किए गए 10Kg LPG Navya सिलेंडर का ऑप्शन चुनना होगा। खासतौर पर ये सुविधा छात्रों, छोटे परिवारों, किराएदारों, कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक है।

Also read: ‘ये निस्वार्थ सेवा का प्रतीक...’, आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने देश की समृद्धि के लिए कामना की

कैसे मिलेगा LPG क्विक डिलीवरी सर्विस का फायदा?

LPG क्विक डिलीवरी सर्विस का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको Instamart ऐप पर आपका अकाउंट बनाना होगा। लॉग इन करने के लिए आप अपनी जरूरत की हिसाब से 5 किलो मेटल सिलेंडर या 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर चुन सकते हैं। अब अगर आप पहली बार इस सुविधा का लाभ उठा रहे है तो आपका अपना KYC पूरा करना होगा। इसके बाद आपको सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए 10-15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का समय लग सकता है।

इसके बाद अगली जरूरत की हिसाब से सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए ऑर्डर देना होगा। जहां आपका खाली सिलेंडर वापस लेकर भरा सिलेंडर दिया जाएगा। खास बात यह है कि ये डिलीवरी इंस्टामार्ट के सामान्य डिलीवरी कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी, बल्कि HPCL के ट्रेंड स्टाफ के द्वारा की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में SIR अभियान के दौरान BLO से बदसलूकी, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में विशेष गहन पुनरावलोकन (SIR) अभ्यास के दौरान एक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने से कथित तौर पर रोकने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब सरकार ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जालंधर-कटरा वोल्वो बस शुरू

Punjab News: पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर से रवाना होगी और शाम 5:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast